सीपत

बच्चों को देश की इस बड़ी सफलता से प्रेरणा लेकर ईमानदारी के साथ काम करते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ने किया आह्रान

Mohammad Nazir Husain chif editor
khabar 36 garh News in sipat

अंतरिक्ष पर नई संभावनाओं को तराशने चंद्रमा पर यह अध्ययन देश की बड़ी उपलब्धि : शुक्ला

(वैदिक पब्लिक स्कूल के छात्रों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा चंद्रयान थ्री की सफल लाइव लैंडिंग)

सीपत(मोहम्मद नज़ीर हुसैन) 24 अगस्त 2023 :– वैदिक पब्लिक स्कूल एवं वैदिक विद्यालय अंग्रेजी एवं हिंदी मीडियम सीपत के कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक के छात्रों को गुरुवार को स्कूल में चंद्रयान थ्री के लाइव लैंडिंग को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। जैसे ही चंद्रयान थ्री (प्रज्ञान) को बच्चों ने चंद्रमा पर लैंडिंग होते देखा तो जोरदार तालियां बजाते हुए जय हिंद वंदेमातरम भारतमाता की जयघोष के साथ जय जवान जय किसान के साथ जय विज्ञान के नारे लगाए। संस्था सीईओ अभिनय शुक्ला ने बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि भारत देश के इसरो ने 2008 में चंद्रयान एक 2019 में चंद्रयान दो के बाद 14 जुलाई 2023 में चंद्रयान थ्री चंद्रमा पर भेजा। जिसमे चंद्रयान थ्री की लैंडिंग सफल रहा। उन्होंने बताया कि भारत से भेजे गए लैंडर विक्रम से निकला हुए रोबोट प्रज्ञान चंद्रमा की सतह का अध्ययन कर जल जीवन का पता लगाने सहित कई संभावनाओं को तराशेगा। यदि चंद्रमा पर संभव हो तो आने वाला समय वहां भारत का होगा। श्री शुक्ला ने कहा कि पूरे विश्व मे भारत एक पहला ऐसा देश जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है। चंद्रमा के बारे में यह अध्ययन हमारे देश की बड़ी उपलब्धि है। भारत की कीर्ति जल थल आकाश सभी ओर फैल रहा है। अब भारत फिर से विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। भारत के इसरो का अगला मिशन आदित्य एल1 अब सूरज में जाने का है। विद्यार्थी देश की इस बड़ी सफलता से प्रेरणा लें और लक्ष्य को साधकर देशसेवा के लिए अग्रसर रहें। बच्चें हर क्षेत्र में ईमानदारी के साथ काम करते हुए परिवार समाज व राष्ट्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। वही सच्ची देश सेवा है। उन्होंने बच्चों को देश की इस बड़ी सफलता से प्रोत्साहित होकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की बात कही। वही स्कूली छात्रों को चंद्रयान थ्री के ऊपर एक प्रोजेक्ट तैयार करने आह्रान किया। इस अवसर पर वैदिक महाविद्यालय के उपसंचालक श्रीमती मीना पांडे, सहायक प्राध्यापक हिमांशु गुप्ता भी उपस्थित रहे। इस दौरान चित्रांशु श्रीवास रागिनी विश्वकर्मा,ज्योति सूर्यवंशी,कुलदीप, दिव्यांशु श्रीवास सहित संस्था के सभी शिक्षकों का योगदान रहा।

हमारे “ख़बर 36 गढ़ न्यूज़” पोर्टल के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े इस लिंक पर* https://khabar36garh.in/?p=4276
______________________________
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए लिंक को टच करें..* https://khabar36garh.in/?p=4276
______________________________
समाचार व विज्ञापन एवं संवाददाता के लिए संपर्क करें 9754493341

Back to top button
error: Content is protected !!