सीपत

महिलाओं को महतारी वंदन योजना के नाम पर सिर्फ छलावा कर रही है भाजपा सरकार: महिलाओं को 1 लाख सालाना कांग्रेस की गारंटी:- देवेन्द्र यादव

Mohammad Nazir Hussain Bilaspur chattisgarh

जांजी स्थित दक्षिणेश्वरी काली मंदिर के पास सर्व यादव समाज के लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव का जोरदार स्वागत किया।

पूर्व सांसद अरुण साव पर हमला बोला मस्तूरी में लाइट दुरुस्त, ट्रांसफार्मर , कही सड़क दिया हो , पेयजल की सुविधा दिया हो तो मुझे गिनाए। भाजपा के जुमलेबाजी में मत आइए

महिलाओं को महतारी वंदन योजना के नाम पर सिर्फ छलावा कर रही है भाजपा सरकार

सीपत ख़बर 36 गढ़ न्यूज:— सीपत में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जांजी स्थित दक्षिणेश्वरी काली मंदिर के पास सर्व यादव समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। लोकसभा प्रत्याशी ने मां काली व श्रीपतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर मत्था टेक आशीर्वाद लिया। इसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस को आपसे शक्ति मिलती हैं। कांग्रेस दुख सुख की पार्टी है। मैं जिंदगी में कभी जिम्मेदारियों से भागा नही बल्कि संघर्षरत रहा है। आने वाले समय मे बिलासपुर में विकास की नई गाथा गढुंगा। बिलासपुर मेरे मां व मेरे कर्मो से जाना जाएगा। सभी के साथ मजबूती से कंधे से कंधे मिलाकर काम करूंगा। आपका भरोसा मेरी जिम्मेदारी में मजबूत होगा। झूठ बोलकर छाती तानकर खड़ा होना बीजेपी से सीख लें। बीजेपी हवा बनाकर वोट चुरा ले जाते हैं। बीजेपी बिलासपुर के सांसदों को गुलाम बनाकर ले जाते है। इसके चलते तीन दशक से भाजपा ने बिलासपुर को कुछ नही दिया। ये मेरी कर्मभूमि मैं यहां से अन्यत्र नही जाऊंगा। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि सबसे कम उम्र का एमएलए है। देवेंद्र में सबको सम्मान देने का जज्बा का सम्मान करता हूँ। विकास की गाथा गढ़ेंगे। डिप्टी सीएम अरूण साव पर हमला बोलते हुए कहा कि एक विकास का ईंट रखा होगा तो चिन्हांकित करे। मस्तूरी में लाइट दुरुस्त , ट्रांसफार्मर , कही सड़क दिया हो , पेयजल की सुविधा दिया हो तो मुझे गिनाए। भाजपा के जुमलेबाजी में मत आइए। महतारी वंदन योजना के नाम पर सिर्फ छलावा कर रही है। देवेंद्र गुणवान व विद्वान। जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि मस्तूरी विधानसभा ने जिले का मान रखा है। जन्मभूमि भिलाई था उसका कर्जा महापौर व विधायक बनकर चुकाया हूँ। देवेंद्र ने बिलासपुर को अपना कर्मभूमि बना लिया है। चाहे परिणाम लोकसभा का चुनाव कुछ भी हो। ये ताली व थाली वाला सांसद नही है। ये चुनाव मैं बिलासपुर की अस्मिता से जोड़ता हूँ। लोकतंत्र व संविधान में विपक्षी पार्टी को विश्वास नही है। चुनाव में कही भी गड्ढा हो तो पाटने का काम मस्तूरी विधानसभा करता है। भावनाओ को भड़काने वालो को सबक सिखाइए। केश शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकान्त श्रीवास ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी बूथ को जिताकर दें चुनाव आसानी से जीत लेंगे। प्रमोद जायसवाल ने कहा कि लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव भाजपा के पापों को तोड़ने आए हैं। हमको मोदी नही बल्कि भूपेश की भरोसा की गारंटी चाहिए। इस दौरान मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र धीवर नागेंद्र राय दुबे सिंह कश्यप, संतोष दुबे,जगदीश कौशिक मनोज खरे केश शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकान्त श्रीवास ,अहमद अली मोमिन, ब्रम्हदेव ठाकुर ,घनश्याम नेताम मस्तूरी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पटेल  दुर्गा तिवारी भोज यादव उमेश चंद्राकर विजय गुप्ता बुटन पाटनवार भागीरथी पोर्ते धनिदास महंत प्रमिलदास मानिकपुरी देवी कुर्रे महिला जिलाध्यक्ष सीमा धृतेश वीरेंद्र लैहर्षण उमेश कश्यप नंद कुमार साहू, सीपत ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रितेश पनौरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!