रायपुर

छत्तीसगढ़ के साहित्यकार दिल्ली में होंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित

Mohammad Nazir Hussain Bilaspur Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के साहित्यकार दिल्ली में होंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित


डा. इंद्राणी साहू, डा. सीमा अवस्थी मिनी (घुरसेना वाले)और कन्हैया लाल श्रीवास होंगे सम्मानित

रायपुर/ भाटापारा ख़बर 36 गढ़ न्यूज। देशभर के साहित्यकारों को दिल्ली में वर्ल्ड रिकार्ड से सम्मानित किया जाएगा। जिसमे भाटापारा नगर के प्रतिष्ठित साहित्यकारों में डा. इंद्राणी साहू साँची, डॉ सीमा अवस्थी ‘मिनी’, और छंदकार कन्हैयालाल श्रीवास  शामिल हैं। इन्हे 11 मई 2024 को अंतरराष्ट्रीय काव्य प्रेमी  मंच द्वारा दिल्ली के भव्य कार्यक्रम में *गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड* से सम्मानित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच की संस्थापिका डॉ ममता सैनी (तंजानिया) द्वारा एक अनोखे *आयुर्वेदिक ग्रंथ* का संपादन किया गया है। इसमें देश भर के प्रतिष्ठित 127 साहित्यकारों द्वारा दोहा छंद के माध्यम से हिन्दी भाषा में विभिन्न औषधियों की जानकारी दी गई है। साथ में *भारत को जानें* छंदबद्ध ऐतिहासिक पुस्तक में सम्पूर्ण भारत का काव्यात्मक निरूपण किया गया है। इन दोनों अनोखे ग्रंथों के लिए अलग-अलग प्रदेशों से समन्वयक बनाए गए थे। जिनके संपर्क और लेखकों के अथक प्रयास से ये ग्रंथ पूर्ण हो पाया। इन दोनों ग्रंथों को विश्व  रिकॉर्ड  गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इन ग्रंथों का विमोचन 11 मई 2024 को दिल्ली में किया जाएगा। वहांँ देश भर से उपस्थित सभी छंदकारों का अंतरराष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच संस्था द्वारा सम्मान किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!