मुंबई से सुदूर धनुहारपारा पहुँचा ‘टॉय बैंक’, अब खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे” khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh

अंत्योदय फाउंडेशन की पहल एवं महामाया इंडस्ट्री लिमिटेड के सौजन्य से गतिविधि आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर / बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाने और शिक्षा को अधिक आनंदमय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से *अंत्योदय फाउंडेशन के फाउंडर आदरणीय श्री महेंद्र मेहता जी की पहल पर महामाया इंडस्ट्री लिमिटेड के संचालक श्री राजेश अग्रवाल जी* के सौजन्य से शासकीय उन्नत प्राथमिक शाला धनुहारपारा कुकदा को निःशुल्क टॉय बैंक प्रदान किया गया।
मुंबई से सुदूर ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में स्थित विद्यालय तक टॉय बैंक की शैक्षणिक सामग्री पहुँचने से बच्चों में विशेष उत्साह का माहौल है। अब बच्चे विभिन्न शैक्षणिक खिलौनों एवं गतिविधियों के माध्यम से खेलते-खेलते, स्वयं करके और अनुभव के आधार पर विभिन्न विषयों की अवधारणाओं को आसानी से समझ सकेंगे।
यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की भावना के अनुरूप खेल-आधारित, गतिविधि-आधारित एवं अनुभवात्मक अधिगम को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। टॉय बैंक की सामग्री के माध्यम से बच्चों में जिज्ञासा, रचनात्मकता, तार्किक चिंतन, समस्या-समाधान क्षमता और सीखने के प्रति रुचि विकसित करने में सहायता मिलेगी।
विद्यालय के प्रधानपाठक श्री बसंत कुमार जायसवाल, शिक्षक श्री चरण दास महंत एवं शिक्षिका श्रीमती चंद्रिका मिरी ने अंत्योदय फाउंडेशन के फाउंडर आदरणीय श्री महेंद्र मेहता जी तथा महामाया इंडस्ट्री लिमिटेड के संचालक श्री राजेश अग्रवाल जी के इस सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि “मुंबई से इतनी दूर हमारे विद्यालय के बच्चों तक टॉय बैंक का पहुँचना हमारे लिए केवल शैक्षणिक सामग्री मिलना नहीं, बल्कि बच्चों के सीखने के अनुभव को आनंदमय बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। अब बच्चे खेल-खेल में विषय-वस्तु को आसानी से समझ सकेंगे।”
विद्यालय का मानना है कि इस प्रकार की आनंदपूर्ण एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण व्यवस्था से विद्यालय बच्चों के लिए और अधिक आकर्षक बनेगा। इससे बच्चों में विद्यालय आने के प्रति उत्साह बढ़ेगा और नियमित उपस्थिति को बेहतर बनाने तथा नए बच्चों के नामांकन को बढ़ाने में भी सहायता मिलने की उम्मीद है। साथ ही अभिभावकों में विद्यालय के प्रति विश्वास और सकारात्मक जुड़ाव को भी बढ़ावा मिलेगा।
विद्यालय में उपलब्ध टॉय बैंक सामग्री का नियमित रूप से कक्षा शिक्षण एवं गतिविधि-आधारित अधिगम में उपयोग किया जाएगा, ताकि प्रत्येक बच्चे को “खेलो, सीखो और आगे बढ़ो” का अवसर मिल सके।
विद्यालय परिवार ने अंत्योदय फाउंडेशन एवं महामाया इंडस्ट्री लिमिटेड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग बच्चों के लिए सीखने की प्रक्रिया को और अधिक रोचक, सरल एवं आनंददायक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
