bilaspur

एसईसीएल मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 42 वां स्थापना दिवस: khabar 36 Garh is News bilaspur chhattisgarh

राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा सर्वोपरि दायित्व : सीएमडी श्री हरीश दुहन

पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशकों एवं पूर्व निदेशकों ने साझा किए अपने अनुभव, भावी प्रगति पर हुआ विचार-विमर्स



सीएमडी अवॉर्ड्स नाइट में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं विशेष योगदान के लिए प्रदान किए गए 13 पुरस्कार

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) का 42वां स्थापना दिवस बुधवार, 25 नवंबर 2026 को बिलासपुर स्थित कंपनी मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य समारोह में कंपनी के पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशकों एवं पूर्व निदेशकों ने शिरकत की तथा एसईसीएल की गौरवशाली यात्रा से जुड़े अपने अनुभवों एवं स्मृतियों को साझा किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी–संचालन) श्री रमेश चंद्र महापात्र एवं निदेशक (तकनीकी–योजना/परियोजना) श्री नृपेंद्र नाथ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सीएमडी श्री हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल की गौरवशाली यात्रा में हमारे पूर्व नेतृत्व एवं कोयला कर्मवीरों का अमूल्य योगदान रहा है। राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा सर्वोपरि दायित्व है। हमें अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में योगदान देना है। उन्होंने टीम एसईसीएल की क्षमताओं पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए सभी से सामूहिक प्रयासों के माध्यम से कंपनी के निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने तथा एसईसीएल को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।

समारोह में अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री एम.एन. झा, श्री एम.के. थापर, श्री एम.पी. दीक्षित, श्री ए.के. सिंह, श्री ओम प्रकाश, श्री बी.आर. रेड्डी, श्री प्रेम सागर मिश्रा, पूर्व निदेशक (तकनीकी–योजना/परियोजना) एवं एनसीएल के पूर्व सीएमडी श्री पी.के. सिन्हा, पूर्व निदेशक (कार्मिक) श्री के.के. श्रीवास्तव, श्री राधेश्याम सिंह, पूर्व निदेशक (वित्त) श्री ए.के. कोमावार, पूर्व निदेशक (कार्मिक) श्री अनिल कुमार सिंह, पूर्व निदेशक (तकनीकी–संचालन) श्री आर.पी. ठाकुर, पूर्व निदेशक (वित्त) श्री श्याम मुरारी चौधरी, पूर्व निदेशक (तकनीकी–संचालन) श्री मनोज प्रसाद एवं पूर्व निदेशक (वित्त) श्री जी. श्रीनिवासन उपस्थित रहे।

इसके पूर्व मुख्यालय परिसर में सीएमडी श्री हरीश दुहन ने निदेशक मंडल एवं अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ शहीद स्मारक, डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा एवं श्रमिक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात ऑडिटोरियम परिसर में ध्वजारोहण, कॉर्पोरेट गीत एवं आकाश में गुब्बारों के विमोचन के साथ स्थापना दिवस का उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर एसईसीएल संचालन समिति, कल्याण बोर्ड, सुरक्षा समिति तथा सिस्टा, कौंसिल एवं ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह का प्रमुख आकर्षण **‘ज्ञान साझा सत्र’** रहा, जिसमें एसईसीएल के पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशकों एवं पूर्व निदेशकों ने अपने दीर्घकालीन अनुभवों, संस्थान से जुड़ी स्मृतियों एवं नेतृत्व यात्रा को साझा किया। इस दौरान कंपनी की विकास यात्रा, चुनौतियों एवं भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। खुले संवाद सत्र में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्व नेतृत्व के अनुभवों एवं मार्गदर्शन से लाभान्वित होने का अवसर मिला।

इसके पश्चात सायंकाल वसंत विहार खेल मैदान में *‘सीएमडी अवॉर्ड्स नाइट’** का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों, विभागों एवं अधिकारियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं विशेष योगदान के लिए कुल 13 पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें स्वच्छता पखवाड़ा 2026, विशेष अभियान 6.0, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय महाप्रबंधक, सर्वश्रेष्ठ विभागाध्यक्ष, व्यक्तिगत उत्कृष्टता एवं विशेष योगदान पुरस्कार प्रमुख रहे। साथ ही सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रद्धा महिला मंडल को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!