दंतेवाडा

ततपश्चात अरपा पैरी के धार का गायन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई

दंतेवाड़ा:(एस एच अजहर) ख़बर 36 गढ़ न्यू

जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा दंतेवाड़ा के विकासखण्ड गीदम अंतर्गत ऑडिटोरियम जावंगा में आज जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।



सर्वप्रथम सुश्री सुलोचना कर्मा द्वारा दंतेश्वरी मां एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में 15 से 40 वर्ष एवं 40 से अधिक वर्ष के 472 प्रतिभागी 38 विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।*
जिला स्तरीय युवा महोत्सव में आज विभिन्न विधाओं जैसे खेल में फुगड़ी, भौंरा,खो-खो , गेड़ीदौड़/चाल ,कबड्डी,कुश्ती। बौद्धिक प्रतियोगिता अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता,,तात्कालिक भाषण, निबंध, वाद-विवाद , क्विज।संस्कृतिक कार्यक्रम में शास्त्रीय गायन, सितार वादन ,बाँसुरी,तबला वादन ,वीणा वादन , मृदंगम वादन ,हारमोनियम वादन,गिटार, मणिपुरी, ओडीसी, कुचीपुड़ी, भरतनाट्यम,कत्थक में अपनी प्रस्तुति देंगे।

सुलोचना कर्मा ने अपने उद्बोधन में सभी प्रतिभागी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के अंदरूनी क्षेत्रों से भी बच्चे विभिन्न खेल के क्षेत्र मे इस मंच तक आये हैं और आने वाले समय में प्रदेश और देश मे अपना जौहर दिखाएंगे। बच्चे पढ़ाई के साथ अब खेल क्षेत्र में भी अपनी भागीदारी दिखा रहे हैं।



*जिला खेल अधिकारी शिवनाथ बघेल ने कहा कि ब्लॉक स्तरीय खेल बच्चे चयनित होकर आज जिला स्तरीय में पहुंचे हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युवाओं को शारीरिक और बौद्धिक खेलों के माध्यम से मंच दिया जा रहा है। साथ ही सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।*

*कार्यक्रम में 15 से 40 महिला एवं पुरूष वर्ग एवं 40 से ऊपर पुरूष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने फुगड़ी में प्रदर्शन किया।*

*आज प्रथम दिवस पर सभी प्रतिभागी बड़े ही उमंग व उत्साह के साथ खेलते नज़र आये।
इस अवसर पर गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष साक्षी रविश सुराना,अन्य जनप्रतिनिधिगण ,अन्य मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!