मुख्य निर्वाचन आयुक्त के गिरफ़्तारी की मांग को लेकर बिलासपुर जिला कांग्रेस करेगी 28 सितंबर को कलेक्ट्रेट विरोध मार्च: khabar 36 Garh is News bilaspur chhattisgarh

28 सितंबर 2026 समय 11:30 बजे सुबह
स्थान कांग्रेस भवन में एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च करेंगे

Mohmmad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: भारतीय निर्वाचन आयोग के भीतर अभूतपूर्व दबाव को उजागर करते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। इंडियन एक्सप्रेस न्यूज़ पर प्रकाशित से जानकारी के अनुसार पिछले 10 महीना के दौरान दो निर्वाचन आयुक्त श्री सुखबीर सिंह संधू एवं श्री विवेक जोशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार द्वारा लिए गए एक तरफा निर्णय पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई है।
इन आपत्तियों पर बार-बार यह मुद्दा उठाया गया है की CEC द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण ( SIR) की प्रक्रिया, जिसमें अनाधिकृत रूप से नए मतदाताओं को जोड़ना, नाम को हटाना तथा निर्वाचन आयोग की IT प्रणाली को दिल्ली में केंद्रीकृत करना शामिल है, के संबंध में दोनों निर्वाचन आयुक्त को अंधेरे में रखा जा रहा है।
यह खुलासा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी के रुख को स्पष्ट रूप से सही साबित करता है, जिन्होंने पहले ही इस बड़े पैमाने में चलाए जा रहे ‘ वोट चोरी ‘ अभियान के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई थी।
श्री राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी लगातार देश को आगाह करते रही है की चुनावी तंत्र का इस्तेमाल सत्तारूढ़ बीजेपी को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। अब रिकॉर्ड पर यह सामने आया है कि निर्वाचन आयोग को एक व्यक्ति के नियंत्रण वाली व्यवस्था के रूप में चलाया गया, जिसमें राज्य के अधिकारियों को दरकिनार करते हुए व्यापक चुनावी अनियमिताओं को अंजाम दिया गया।
अतः कांग्रेस पार्टी द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार इस तानाशाही पूर्ण कार्यप्रणाली एवं संस्थागत कब्जे के प्रति अपना कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए विरोध प्रदर्शन के दूसरे चरण के तहत 28 सितंबर को सुबह 11:30 बजे बिलासपुर (शहर / ग्रामीण ) जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च आयोजित किया जा रहा है, विरोध मार्च के समापन के पश्चात कांग्रेसजन द्वारा ज्ञापन सौप के श्री ज्ञानेश कुमार की तत्काल गिरफ्तारी, पद से तुरंत हटाने तथा उनके कार्यकाल में लिए गए सभी निर्णयो एवं मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक और स्वतंत्र समीक्षा की मांग भी की जाएगी।
हमारा यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक श्री ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाया नहीं जाता, उनकी गिरफ्तारी नहीं होती और विधि अनुसार दंडित नहीं किया जाता।
आप सभी कांग्रेस जन, वरिष्ठ कांग्रेस जन, वर्तमान विधायक गण, पूर्व सांसद गण, पूर्व विधायक गण, पूर्व महापौर, पूर्व सांसद प्रत्याशी गण, पूर्व विधानसभा प्रत्याशीगण, पूर्व महापौर प्रत्याशी गण, प्रदेश पदाधिकारीगण, पार्षद गण, छाया पार्षद, जिला शहर कमिटी पदाधिकारी, जिला ग्रामीण कमिटी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष गण एवम पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी , सेक्टर/वार्ड अध्यक्ष एवं पदाधिकारी ,बूथ अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युव कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, सेवा दल, किसान काग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ , अल्पसंख्यक विभाग, विधि विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, अनुसूचित जनजाति विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, आई टी सेल एवं सोशल मिडिया सहित समस्त प्रकोष्ठ के संबंधित सम्मानीय कांग्रेस जनों की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
ज़िला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) बिलासपुर










