bilaspur

बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार,,,,संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे मांगने का आरोप, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा: khabar 36 Garh is News bilaspur chhattisgarh

Mohmmad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर- नगर निगम बिलासपुर की संपदा शाखा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए क्लर्क लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई से निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, राजकिशोर नगर निवासी प्रार्थी अजीत शुक्ला अपनी संपत्ति के नवीनीकरण संबंधी कार्य के लिए नगर निगम की संपदा शाखा के चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में उनसे रिश्वत की मांग की जा रही थी। प्रार्थी का कहना है कि उसे कई दिनों से कार्यालय के चक्कर लगवाए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि करीब तीन दिन पहले मामले की शिकायत ACB तक पहुंची। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने कार्रवाई की योजना बनाई। शुक्रवार को टीम ने बिलासपुर नगर निगम की संपदा शाखा में कार्रवाई करते हुए 10 हजार की रिश्वत राशि लेते लक्ष्मीकांत कोका को पकड़ लिया। ACB की कार्रवाई के बाद निगम की संपदा शाखा में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले में ACB द्वारा आरोपी कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पूरे मामले में रिश्वत की मांग और लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!