शहेशांहे छत्तीसगढ़ बाबा इंसान अली शाह लुतरा शरीफ का 68 वां सालाना उर्स 28 सितंबर से आगाज़ 2 अक्टूबर को होगा समापन, बारिश में जर्जर सड़कें बड़ी गाड़ियों की आवाजाही एक बड़ी समस्या रहेगी उर्स पर : khabar 36 Garh is News bilaspur chhattisgarh


68 वां सालाना उर्स में बुधवार 30 सितंबर रात्रि 9:00 बजे महफिले समा व कव्वाली का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार 1 अक्टूबर की रात 9:00 बजे प्रसिद्ध कव्वालों की कव्वाली की महफिल सजेगी।

अकीदत के साथ मनाया जाएगा उर्स, देशभर से बड़ी संख्या में जायरीनों के पहुंचने की उम्मीद; बिलासपुर कोरबा सहित प्रदेश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चेयरमैन हाजी इकबाल हक़ ने कार्यक्रम की दी जानकारी

उर्स में जायरीन श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क शुद्ध शाकाहारी लंगर चाय नाश्ता की व्यवस्था रहेगी
Mohammad Nazar editor Sipat ntpc
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर/। बिलासपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लुतरा शरीफ में शहंशाह-ए-छत्तीसगढ़ हज़रत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाहि अलैह का 68वां सालाना उर्स-ए-पाक 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। उर्स की तैयारियों, कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी देने के लिए कोरबा में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान दरगाह इंतज़ामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने उर्स के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
कमेटी के अनुसार पांच दिवसीय उर्स के दौरान विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 28 सितंबर को परचम कुशाई के साथ उर्स का आगाज होगा। इसी रात ऑल इंडिया नातिया मुशायरा आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से शायर एवं नातख्वां शामिल होंगे।

29 सितंबर को शाही संदल सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 30 सितंबर को महफिले समा एवं कव्वाली का आयोजन किया जाएगा। वहीं 1 अक्टूबर की रात प्रसिद्ध कव्वालों की कव्वाली की महफिल सजेगी। उर्स के अंतिम दिन 2 अक्टूबर को कुल शरीफ की फातिहा के साथ उर्स-ए-पाक का समापन होगा।
दरगाह इंतज़ामिया कमेटी ने बताया कि उर्स में छत्तीसगढ़ के अलावा देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से बड़ी संख्या में जायरीनों के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए जायरीनों की सुविधा, आवागमन, सुरक्षा, पेयजल, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि उर्स के दौरान आने वाले जायरीनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों एवं प्रशासन के साथ समन्वय किया जा रहा है। उर्स को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।
दरगाह इंतज़ामिया कमेटी के अध्यक्ष हाजी इकबाल हक साहब एवं खजांची फैज़ान अहमद शेबू ने सभी अकीदतमंदों से उर्स-ए-पाक में शामिल होकर फातिहा एवं दुआ में शरीक होने की अपील की है।
इस अवसर पर कमेटी के सदस्य शेख अब्दुल गफ्फार, हाजी अनवरूल हक, मुशर्रफ खान, हाजी अब्दुल करीम बेग, अब्दुल शाहनवाज मेमन, जावेद मेमन, सज्जाद कुरैशी, खादिम उस्मान खान सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की मीडिया व्यवस्था की जिम्मेदारी मीडिया प्रभारी शौकत हबीब द्वारा संभाली जा रही है।










