bilaspurUncategorized

बिटकुला के शैल पाटनवार का केंद्रीय सुरक्षा बल (CISF) से रिटायर्ड होने पर, खम्हरियां बिटकुला तक देशभक्ती नारों से गूंजा क्षेत्र बैंड बाजा से हुआ भव्य स्वागत ? Khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh

खम्हरिया गायत्री मंदिर से मड़ई ग्राम होते हुए  निवास बिटकुला तक जगह-जगह स्वागत एवं पुष्प वर्षा के साथ डीजे बैंड बाजा धूमधाम से रिटायर्ड सीआईएसएफ शैल पाटनवार का स्वागत किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बिटकुला ग्राम वासी एवं आसपास के जनप्रतिनिधि रहे मौजूद


         Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur chhattisgarh


ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर : बिलासपुर जिले के बिटकुला निवासी शैल कुमार पाटनवार  1985 से 2025 तक केंद्रीय सुरक्षा बल (CISF) में सहायक उप निरीक्षक के पद से सेवानिवृत पश्चात गृह ग्राम बिटकुला  आगमन होने पर ग्राम खम्हरिया के गायत्री मंदिर से मड़ाई ग्राम होते हुए उनके निवास स्थान बिटकुला तक जगह-जगह स्वागत एवं पुष्प वर्षा के साथ डीजे बाजा में धूमधाम से उनका स्वागत किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बिटकुला ग्राम वासी एवं आसपास के जनप्रतिनिधि तथा गांव के ही आर्मी में पदस्थ अमरजीत पाटनवार, ललित साहू तथा रिटायर्ड जवान नवनीत साहू के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और जगह-जगह वंदे मातरम, भारत माता की जय के जयकारों के साथ स्वागत किया गया और गांव में “जय जवान जय किसान” के नारों से पूरा गांव गूंजने लगा था घर पहुंचने पर आरती की थाल सजाकर एवं पुष्पहार तथा लोगों द्वारा पुष्प गुच्छ से श्री शैल कुमार पाटनवार जी का स्वागत किया


यहां पर बताना लाजिमी होगा कि उनके छोटे भाई उमेश पाटनवार इंडियन आर्मी में हवलदार से सेवानिवृत हुआ था और अभी शैल पाटनवार जी के पुत्र सिद्धार्थ पाटनवार पुलिस बल कांस्टेबल में कार्यरत हैं और उनकी बहन सजला कश्यप कांस्टेबल के पद पर नियुक्त है तथा उनके भांजे प्रेम कश्यप भी पटियाला में पदस्थ हैं  इस तरह से उनके आगे की जितनी पीढ़ियां है सभी देश सेवा में ही लगा हुआ है जिसे देखकर गांव वाले के लिए एक प्रेरणा बनता है कि आने वाले युवा पीढ़ी भी देश सेवा के लिए अपने आप को तैयार करें और आर्मी ज्वाइन करें शैल कुमार पाटनवार  ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने में अपने गुरुजनों एवं माता-पिता के विशेष भूमिका के कारण आज मैं इस लायक बना कि भारत माता की सेवा करने का सौभाग्य मिला

Back to top button
error: Content is protected !!