bilaspur

हादसा या साजिश? सीपत नहर में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी? Khabar 36 Garh is News bilaspur chhattisgarh

हादसा या साजिश? पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और तत्काल सीपत पुलिस को सूचना दी गई


           Mohmmad Nazir Hossain chief editor bilaspur
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: सीपत के बहेरापुल नहर में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। नहर के अंदर औंधे मुंह पानी में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और तत्काल सीपत पुलिस को सूचना दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एनटीपीसी के मटेरियल गेट के बगल से होकर गुजरने वाली खारंग जलाशय की नहर में बहेरापुल के नीचे करीब एक फिट पानी के अंदर युवक का शव देखा गया। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है, जो जींस और शर्ट पहने हुए था। ग्रामीणों का कहना है कि शव 1 से 2 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल बिलासपुर की फॉरेंसिक टीम को भी अवगत कराया गया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह हादसा है या किसी साजिश का परिणाम, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ भी की जा रही है। ताकि मृतक की पहचान और घटना की वास्तविक वजह सामने लाई जा सके

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!