bilaspur

जिले के धान उपार्जन केंद्रों पर बेहतर सुविधाओं से किसानों को मिल रही राहत ? Khabar 36 Garh is News bilaspur


सुचारू धान खरीदी व्यवस्था से किसान शशिकांत पटेल संतुष्ट

         Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर, 28 नवम्बर 2025/ जिले में धान खरीदी कार्य इस वर्ष भी सुचारू और व्यवस्थित रूप से जारी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले के 140 उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्राथमिकता के साथ निरंतर प्रगति पर है। धान खरीदी केंद्रों में की गई टोकन व्यवस्था, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल, छाया, पेयजल और बैठने की सुविधाओं से किसानों को राहत मिल रही है


मस्तुरी विकासखण्ड के धान उपार्जन केंद्र कौड़िया पहुंचे ग्राम मुड़पार के युवा किसान शशिकांत पटेल ने बताया कि वे 67 कट्टी धान का विक्रय करने आए है। परिवार के साथ मिलकर लगभग 7 से 8 एकड़ कृषि भूमि में खेती का कार्य करते है। इस वर्ष उन्होंने घर बैठे ही मोबाइल से टोकन तुंहर हाथ ऐप से टोकन कटवाया जो काफी सरल था। उन्होंने बताया कि टोकन प्रक्रिया व्यवस्थित है जिससे किसानों को लंबी कतार में नहीं लगना पड़ता, समय की बचत होती है और अनावश्यक परेशानी भी नहीं होती। धान खरीदी केंद्र पहुंचने पर धान की तौलाई एवं विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं आई। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र में पेयजल, छाया तथा बैठने जैसी सुविधाएँ पूरी तरह उपलब्ध हैं, जिससे धान विक्रय का पूरा अनुभव सहज और सरल रहा। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें मिल रहा है। किसान सम्मान निधि योजना एवं समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की राशि से वे अपने परिवार की स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर ज्यादा ध्यान दे पा रहे है। उनकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हुई है। श्री पटेल ने केंद्र और राज्य शासन द्वारा संचालित किसान हितैषी योजनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इसी तरह केंद्र में टोकन कटाने पहंुचे किसान मनहरण लाल पटेल ने बताया कि वे 16 एकड़ कृषि भूमि में खेती करते है और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से लाभान्वित है। केंद्र में आज टोकन कटाने आए है और उन्हें आसानी से टोकन मिल गया। किसी तरह की समस्या नहीं हुई।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!