bilaspur

बिलासपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस की सख्ती, नियम तोड़ने पर 5 संचालक हुएं गिरफ्तार ? Khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh

36 माल स्थित एक्चा स्पा, व्यापार विहार के एसीसी स्पा, भारतीय नगर के दर्शना स्पा,मैग्नेटो माल के पास एलिमेंट्स स्पा, और महाराणा प्रताप चौक स्थित एक्चा 2 स्पा में दबिश दी

स्पा सेंटर संचालकों को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार


         Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur chhattisgarh
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: बिलासपुर पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गई है सिविल लाइन थाना थाना के क्षेत्र में स्पा सेंटरों में मंगलवार शाम को पुलिस ने एक साथ छापेमारी की सिविल लाइन पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि कुछ स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी की जा रही है और वहां संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही है शिकायतों के आधार पर सीएसपी निमितेष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 36 माल स्थित एक्चा स्पा, व्यापार विहार के एसीसी स्पा, भारतीय नगर के दर्शना स्पा,मैग्नेटो माल के पास एलिमेंट्स स्पा, और महाराणा प्रताप चौक स्थित एक्चा 2 स्पा में दबिश दी छापेमारी के दौरान स्पा सेंटरों में काम कर रहे स्टाप, ग्राहकों की एंट्री रजिस्टर, पहचान पत्र, लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों की गहन जांच पड़ताल की गई जांच में कुछ सेंटरों में नियमों में नियमों का पालन नहीं पाया गया वहीं दस्तावेजों में भी अनियमितताएं सामने आई अनियमित गतिविधियों के संकेत मिलने पर पुलिस ने स्पा सेंटर संचालकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की संचालकों को थाने लाकर कडी समझाइश दी गई और कान पकड़कर उठ बैठक भी कराई गई इसके बाद पुलिस ने पांच संचालकों को गिरफ्तार किया उसलापुर निवासी अविनाश लहरें (33) ,ऋषभ सारथी (20), पश्चिम बंगाल निवासी मोहम्मद मोईन खान (33), विधानगर निवासी मनीष जोशी (28), और महाराणा प्रताप चौक निवासी अमन सेन (23), शामिल हैं पुलिस ने सभी स्पा सेंटर संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि ग्राहकों और स्टाफ की पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य होगा नियमों का पालन नहीं करने पर आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!