bilaspur

हार जीत दोनों से अनुभव मिलता हैं ,,, मेलाराम साहू khabar 36 Garh is News bilaspur chhattisgarh


क्रिकेट प्रतियोगिता फाइनल मैच में सीपत को हराकर घुटकू इलेवन बनी विजेता

          Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur chhattisgarh

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर ,,,,, सीपत के महाविद्यालय मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में घुटकू इलेवन ने सीपत को रोमांचक मैच में 7 रनों से हराया l प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया , जिसमें तृतीय स्थान फरहदा चतुर्थ स्थान सेमरताल को प्राप्त हुआ l फाइनल मैच के मुख्य अतिथि मेलाराम साहू खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया l इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में हार जीत लगा रहता है ,लेकिन हार से कुछ सीखने का अनुभव मिलता है l हर मैदान में हमे कड़ी मेहनत और लगन से काम करना चाहिए l जीत उन्हीं की होती और अनुशासन खिलाड़ी भावना से खेल को खेलते हैं l मैच में विशिष्ट अतिथि मनोज खरे सभापति जनपद पंचायत मस्तूरी, मनीषा योगेश वंशकार सरपंच प्रतिनिधी सीपत,सलीम विरानी अध्यक्ष इंटक यूनियन एनटीपीसी सीपत, सुनिल निर्मलकर,सुनिल सिंह थे,सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और और उन्हें शुभकामनाएं दी l फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए घुटकू इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 101 रन बनाया जवाब में सीपत की टीम ने जीत का लक्ष्य का पीछा करते 94 रन ही बना पाए l प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज विक्की घुटकू रेंजर सायकल 1001 नगद , फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच सीपत टीम के अजय पटेल को दिया गया l बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मंथन सेमरताल, बेस्ट बेस्टमैन विक्की सीपत को दिया गया l प्रथम पुरस्कार घुटकू को 31हजार ट्रॉफी मेलाराम साहू के द्वारा, द्वितीय पुरस्कार सीपत को 16 हजार एवं ट्रॉफी सुनिल निर्मलकर द्वारा, तृतीय पुरस्कार फरहदा को 10 हजार एवं ट्रॉफी राकेश लैहर्षण द्वारा, चतुर्थ पुरस्कार सेमरताल को 6 हजार एवं ट्रॉफी (स्वर्गीय उषा देवी कौशिक) संदीप कौशिक के द्वारा प्रदान किया गया l प्रतियोगिता को सफल बनाने में आकाश जायसवाल, टिल्ली वर्मा,रवि कश्यप,अजय पटेल,विनोद कश्यप, विकास शर्मा, नीरज गुप्ता,श्रवण कैवर्त एवं सीपत क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का योगदान सराहनीय रहा l

Back to top button
error: Content is protected !!