अवैध महुआ शराब के खिलाफ सीपत पुलिस की बड़ी रेड आरोपी 36 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh

पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में चेतना
विरुद्ध नशा अभियान के तहत की गई कार्यवाही
♦️आरोपी से कुल 36 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब करीब 10800 रूपये का शराब जप्त,कर आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
शराब बनाने का उपकरण एवं बर्तन को किया गया जप्त
अवैध नशा के विरूद्ध सीपत पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी
गिरफ्तार आरोपी- विजय वर्मा पिता राम कुमार वर्मा उम्र 22 साल निवासी ग्राम सीपत बाजार पारा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
Mohammad Nazir Hossain chief editor bilaspur
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: सीपत पुलिस ने लगातार सीपत क्षेत्र में नशा के विरूद्ध एक मुहिम चला रही है वहीं इस मुहिम में आज गुरूवार को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सीपत के बाजार पारा में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने एवं बिक्री करने के लिए बनाया जा रहा है, सूचना पर थाना सीपत से टीम गठित कर रेड कार्यवाही करने भेजा गया जहां आरोपी बिजय वर्मा पिता राम कुमार वर्मा उम्र 22 साल निवासी ग्राम सीपत बाजार पारा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 से अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाते रंगे हाथ पकड़ा गया और आरोपिया से कुल 36 लीटर कच्ची महुआ शराब व 02 नग बडा एलुमिनियम का डेचका , स्टील का छोटा कोपरा जिसमे पाइप लगा हुआ , को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।








