होली पर शराब दुकानें खुलने से, खतरे में होगी सामाजिक सुरक्षा, बंद करने की उठी मांग : जिलाध्यक्ष यादव!khabar 36 Garh is News bilaspur chhattisgarh

छत्तीसगढ़ नई आबकारी नीति के तहत पूर्व निर्धारित सात शुष्क दिवसों में से तीन को हटाया गया है। इनमें 30 जनवरी को की पुण्यतिथि, रंगपर्व होली तथा मोहर्रम जैसे अवसर शामिल हैं

Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ रायगढ़। छत्तीसगढ़ में होली के अवसर पर शराब दुकानों को खोले जाने के निर्णय का विरोध तेज हो गया है। रायगढ़ में कांग्रेस ने इस फैसले के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि होली जैसे पारंपरिक और सांस्कृतिक पर्व पर शराब बिक्री की अनुमति देना सामाजिक दृष्टि से चिंताजनक है।
शाखा यादव जिलाध्यक्ष का कहना है कि होली आपसी भाईचारे, सद्भाव और उल्लास का पर्व है, लेकिन इस दिन शराब की खुली बिक्री से असामाजिक तत्वों को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि नशे की हालत में लोग आपा खो देते हैं, जिससे महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार, झगड़े और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की संभावना बढ़ जाती है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने शासन और कलेक्टर से अपील की है कि सामाजिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए तथा होली के दिन शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया जाए।
उन्होंने बताया कि नई आबकारी नीति के तहत पूर्व निर्धारित सात शुष्क दिवसों में से तीन को हटाया गया है। इनमें 30 जनवरी को की पुण्यतिथि, रंगपर्व होली तथा मोहर्रम जैसे अवसर शामिल हैं। पहले इन दिनों मदिरा दुकानें बंद रहती थीं, लेकिन अब राज्य सरकार द्वारा इन्हें खोलने की अनुमति दी गई है। संबंधित जिलों में अंतिम निर्णय का अधिकार कलेक्टर को दिया गया है।
उन्होंने कहा कि त्योहारों की गरिमा बनाए रखना प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है, और ऐसे निर्णय समाज में सकारात्मक संदेश देने वाले होने चाहिए।








