सीपत थाना में होली एवं ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक 1 मार्च रविवार को : khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर / आगामी होलिका दहन, होली एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सीपत थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा द्वारा 1 मार्च को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है।बैठक सीपत थाना में सायं 3: 00 बजे आयोजित होगी। इन पर्वों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श के लिए बैठक बुलाई गई है। सीपत थाना एवं जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य,सरपंच जनप्रतिनिधियों ग्रामिण से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। बैठक में पर्वों के दौरान सुरक्षा,यातायात,विद्युत, स्वास्थ्य व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की जाएगी, ताकि क्षेत्र में सभी त्यौहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।








