New delhi

IND vs NZ: बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन? जानें ICC का नियम : khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

बारिश के कारण मैच नहीं खेले जाते है, तो भारत और न्यूजीलैंड दोनों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा

फाइनल में ऐसी हों सकती हैं भारत की प्लेइंग इलेवन



Mohammad Nazir Hossain chief editor
   06 Mar 2026 (IST)
IND vs NZ Final Rain Rule: अगर भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच में बारिश के कारण कोई खेल नहीं हो पाता है तो कौन विजेता बनेगा. यहां समझ लीजिए इसका पूरा नियम.

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ नई दिल्ली : 2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज ठीक एक महीने पहले शुरू हुआ था. 54 मैचों के रोमांच के बाद अब फाइनल की बारी आ गई है, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) आमने-सामने होंगे. फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत 2 बार चैंपियन बन चुका है और न्यूजीलैंड अपने पहले खिताब की तलाश में है.

ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार होगा जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा. मगर फाइनल मुकाबला बारिश या किसी अन्य कारण से रद्द हो जाता है तो किसे विजेता घोषित किया जाएगा. यहां समझ लीजिए पूरा नियम.

बारिश आई, तो क्या होगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाना है. अगर 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोई खेल नहीं हो पाता है तो ऐसे में रिजर्व डे का नियम लागू हो जाएगा. इस परिस्थिति में फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा. आपको बताते चलें कि पहले 8 तारीख को ही कम से कम 10 ओवर का मैच करवाने का प्रयास किया जाएगा.

रिजर्व डे पर भी बारिश आई, तो क्या?
अगर 9 मार्च को भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मैच में बारिश खलल देती है तो कम से कम 10 ओवर का मैच करवाने का प्रयास किया जाएगा. आईसीसी इवेंट्स के नॉकआउट मैचों में परिणाम आने के लिए प्रत्येक पारी में कम से कम 10 ओवर का खेल होना जरूरी होता है. अगर पहले दिन कुछ ओवरों का खेल हो जाता है तो रिजर्व डे के दिन खेल वहीं से शुरू होगा जहां पिछले दिन रुका था.

अगर रिजर्व डे का दिन भी पूरी तरह बारिश में धुल जाता है, तो भारत और न्यूजीलैंड दोनों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा. ऐसे बहुत कम मौके रहे हैं जब किसी आईसीसी इवेंट के फाइनल मैच में बारिश के कारण कोई खेल ना हो पाया हो. 2002 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में ऐसा हुआ था, जब भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया था.

क्या वरुण चक्रवर्ती होंगे बाहर?
खासतौर पर वरुण चक्रवर्ती आलोचकों के निशाने पर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 4 ओवरों में 64 रन लुटा दिए थे. पिछले चारों मैचों में उन्होंने विकेट तो लिया है, लेकिन जमकर धुनाई भी हुई है. वाशिंगटन सुंदर को स्पिन गेंदबाजी विकल्प और चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा सकता है, लेकिन टीम इंडिया मैनेजमेंट शायद ही उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करेगा. इस तथ्य को भुलाया नहीं जा सकता कि चक्रवर्ती अभी टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट (13) लेने वाले गेंदबाज हैं.

दूसरी ओर मैनेजमेंट ने लगातार अभिषेक शर्मा पर भी भरोसा दिखाया है और फाइनल में भी उन्हें अवश्य ही मौका मिलेगा. दूसरी ओर संजू सैमसन और ईशान किशन भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ बने हुए हैं. मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने लगातार छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली हैं. गेंदबाजी लाइन-अप में भी किसी बदलाव की उम्मीद कम है. जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या तीन तेज गेंदबाजी विकल्प होंगे, वहीं वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल स्पिन का भार संभालते हुए नजर आ सकते हैं.

फाइनल में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

IND vs NZ फाइनल मैच रविवार को होगा
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!