सीपत के श्रीपतेश्वर महादेव में विशेष पूजा रुद्राभिषेक हुई: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh


ख्याति प्राप्त पंडित राजकुमार शर्मा जी सरवानी वाले के करकमलों हुआ पुजन पाठ
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: सीपत के श्रीपतेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव शंकर का रुद्राभिषेक किया गया l पंडित राजकुमार शर्मा जी सर्वानी वाला वाले के द्वारा होली के पावन पर्व पर विश्व एवं जनकल्याण हेतू 2मार्च को भगवान शंकर जी का विशेष अभिषेक, पूजा पाठ महाआरती किया गया l इस पूजा में उनके प्रमुख यजमान विनय दिव्या कश्यप सपरिवार व उनके मित्र जनों के द्वारा पूजन सामग्री एवं अभिषेक कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से सहयोग प्रदान किया गया l पंडित राजकुमार शर्मा जी ने बताया कि यह पूजन बहुत ही फलदाई सुखदाई व मनोकामना को प्राप्त करने वाली मुहूर्त है l फागुन मास की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि में स्वार्थसिद्धि योग मुहूर्त शंकर भगवान के लिए यह पूजन पाठ विशेष रूप से फलदाई होती है l अभिषेक में पूजन की सामग्री रखकर भगवान श्रीप्तेश्वर महादेव जी का दूध से अभिषेक किया गया l पूजन में सीपत के विभिन्न वर्ग मोहल्लों के लोगों ने सपत्नीक भाग लिया l जिसमें सीपत सरपंच मनीषा योगेश वंशकार प्रदीप सोमलता पाण्डेय ,राजेंद्र रोशनी कौशिक, विनोद सुलोचना यादव, दीपेश शीतू गुप्ता,राहुल गुप्ता, श्रीमती रेखा तिवारी, नरेंद्र कर्ष,दिलीप साहू,दुर्गेश भोई, रमेश नारायण पांडेय,राजकुमार रजनी भोई, पूजन आचार्य चंद्रकाश शर्मा सहित भक्तजन उपस्थित रहे l









