बिलासपुर कलेक्टर के अध्यक्षता में सालाना उर्स को लेकर इंतेजामिया कमेटी व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक कल: khabar 36 Garh is News Sipat ntpc bilaspur chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर, 2 सितंबर 2026। शहेशांहे छत्तीसगढ़ बाबा सैय्यद इंसान अली शाह दरगाह लुतरा शरीफ में आगामी सालाना उर्स की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल के अध्यक्षता में इंतेजामिया कमेटी एवं प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक कल 3 सितंबर को आयोजित की जाएगी। बैठक में उर्स के दौरान जायरीनों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली तथा स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारी शामिल होंगे। कमेटी की ओर से उर्स के दौरान आने वाले अकीदतमंदों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन के साथ समन्वय कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि 68वां सालाना उर्स पाक 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उर्स में बड़ी संख्या में जायरीनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए तैयारियों को समय रहते अंतिम रूप देने की दिशा में यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।










