bilaspur

रिफॉर्म–ट्रांसफॉर्म–परफॉर्म–इन्फॉर्म से कोल इंडिया नई ऊँचाइयों पर पहुँचेगी” ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सीवीओ कोल इंडिया : khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, कोल इंडिया लिमिटेड ने 02 मार्च 2026 को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होने मुख्यालय स्थित ऑडीटोरियम में मिशन CIL@2026 विषय पर एक विशेष व्याख्यान दिया।
अपने मुख्य वक्तव्य में श्री त्रिपाठी ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और सूचना साझाकरण की संस्कृति ही किसी भी संगठन को स्थायी सफलता की ओर ले जाती है। उन्होंने कार्यस्थल पर ईमानदारी और इंटेग्रिटी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इंटेग्रिटी प्रतिज्ञा दिलाई। उनके संबोधन का केंद्रीय संदेश था— “रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म, परफॉर्म और इन्फॉर्म के माध्यम से हम कोल इंडिया को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं। इसके लिए आवश्यक है कि हम निरंतर स्वयं को बेहतर बनाते रहें।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वास्तविक सुधार केवल प्रक्रियाओं में नहीं, बल्कि हमारी सोच और व्यवहार में भी परिलक्षित होना चाहिए।

एसईसीएल सभागार में आयोजित विशेष सत्र में निदेशक (तकनीकी संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, सीवीओ एसईसीएल श्री हिमांशु जैन तथा निदेशक (तकनीकी योजना/परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र सहित विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इससे पूर्व उनके दौरे की शुरुआत डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ एक प्रेरक संवाद से हुई, जहाँ उन्होंने जीवन के प्रारंभिक चरण में ही ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर सीवीओ, एसईसीएल श्री हिमांशु जैन भी उपस्थित रहे। बच्चों के साथ संवाद में उन्होंने कहा कि “सशक्त राष्ट्र की नींव सच्चरित्र नागरिकों से ही बनती है।”

दौरे के दौरान श्री त्रिपाठी ने एसईसीएल मुख्यालय स्थित डिजीकोल वॉर रूम का भी अवलोकन किया। वहाँ उन्होंने डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम, रियल-टाइम डाटा विश्लेषण और निर्णय-निर्माण में तकनीकी हस्तक्षेपों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने तकनीक को पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि डिजिटल सशक्तिकरण से संसाधनों का बेहतर उपयोग और निगरानी संभव हो रही है।
जनसंपर्क अधिकारी एसईसीएल बिलासपुर

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!