बदहाल सड़कों से स्कूल कालेज छात्र छात्राओं व राहगीर परेशान, जिम्मेदार विभागों की अनदेखी से बढ़ी मुश्किलें, क्षतिग्रस्त सड़कों से हो रहे हादसा khabar 36 Garh is News Sipat ntpc bilaspur chhattisgarh


सीपत बलौदा मार्ग पर अजीब सी स्थिति उत्पन्न है बरसात में गड्ढों में पानी और बरसात के बाद धूल के गुब्बारे आसमान में उमड़-घुमड़ कर राहगीरों के आंख शरीर को परेशान करती है

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत/बिलासपुर। सीपत क्षेत्र की प्रमुख सड़कों का हाल बेहाल हो गया है सीपत बलौदा मार्ग पर चलना आफ़त बन गई है रोजाना हों रहे हैं हादसे। वहीं खांडा कोल वासरी चौंक से बस स्टैंड,धनिया नहर पार से एनटीपीसी ओवर ब्रिज,भौराडिह पेट्रोल पंप,लुतरा बस स्टैंड, खम्हरियां दरोगा गौंटिया मकान से गायत्री मंदिर तक, कुली बस स्टैंड से लिलागर नदी पुलिया तक अत्यंत ख़राब है जहां जगह-जगह गहरे गड्ढे, उखड़ी हुई सड़कें और बरसात के बाद जलभराव के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। विशेषकर सीपत-बलौदा मार्ग की जर्जर स्थिति से राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और रोजाना कामकाज के लिए आने-जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मिडिया अखबारों के माध्यम से मरम्मत और सुधार के लिए कई बार संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द जर्जर सड़क की मरम्मत कर आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाया जाए।
बरसात के मौसम में बदहाल सड़कें केवल असुविधा ही नहीं, बल्कि हादसों का कारण भी बन रही हैं। ऐसे में संबंधित विभागों को गंभीरता दिखाते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत करानी चाहिए, ताकि राहगीर व क्षेत्रवासियों को राहत मिले।













