bilaspur

नवाचारी शिक्षक चरण दास महंत कलेक्टर,एसएसपी के हाथों हुएं सम्मानित: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh



Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर:- राजस्थान पत्रिका के पितृ पुरुष श्रद्धेय कर्पूरचंद्र कुलिश जी (1926–2026) के जन्मशती वर्ष के अवसर पर पत्रिका समाचार पत्र समूह द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह होटल तोपाज में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवाचारी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं महिला शक्ति को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड मस्तूरी से शिक्षक श्री चरण दास महंत को उनके नवाचारी शैक्षणिक कार्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं एसएसपी श्री रजनेश सिंह के करकमलों से प्रदान किया गया। शिक्षक चरण दास महंत बच्चों की शिक्षा को रुचिकर बनाते हुए उन्हें डिजिटल शिक्षा प्रदान करते आ रहे है। विषय वस्तु को समझाने के लिए नई नई तकनीक और खेल आधारित शिक्षा पर फोकस करते है। इस गरिमामय समारोह में आयोजक पत्रिका समाचार पत्र के स्थानीय संपादक श्री ढालसिंह पारधी और उनकी पूरी टीम, अंतरराष्ट्रीय एथलीट श्री रोहन शाह, आधारशिला ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अजय श्रीवास्तव तथा छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कमल सोनी की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कर्पूरचंद्र कुलिश जी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान करते हुए शिक्षा में नवाचार एवं गुणवत्ता सुधार पर विशेष बल दिया। शिक्षक चरण दास महंत की इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री शिवराम टंडन सहित क्षेत्र के समस्त शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!