bilaspur

स्वामी आत्मानंद सीपत में प्रवेश प्रक्रिया विद्यालय परिसर में पालकों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित की गई: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

अंग्रेजी माध्यम में कक्षा पहली हेतु कुल 50 सीटें निर्धारित हैं, जहां केवल 20 विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ है। अभी 30 सीटें रिक्त हैं, इच्छुक पालक सीधे विद्यालय पहुंचकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं: सरिता यादव प्राचार्य

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सीपत में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 11 मई को पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। प्रवेश प्रक्रिया विद्यालय परिसर में पालकों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित की गई, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वास का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी संजय शर्मा, एसएमडीसी अध्यक्ष बांके बिहारी गुप्ता, सरपंच मनीषा योगेश वंशकार, एसएमडीसी सदस्य नारायण साहू, ईश्वर दरवे, विद्यालय की प्राचार्या सरिता यादव, पंधी व्याख्याता हेमंत शर्मा सहित बड़ी संख्या में पालक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान बताया गया कि कक्षा पहली से आठवीं तक उपलब्ध सीटों की तुलना में आवेदन संख्या कम रही, जिसके कारण लॉटरी की आवश्यकता नहीं पड़ी और सभी पात्र आवेदकों का चयन सुनिश्चित किया गया। इससे पालकों ने राहत की सांस ली और विद्यालय प्रबंधन की पारदर्शी व्यवस्था की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका खुशबू सूर्यवंशी ने कक्षावार प्राप्त आवेदनों और चयनित विद्यार्थियों की संख्या की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह नियमबद्ध और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराई गई। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सरिता यादव ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम में कक्षा पहली हेतु कुल 50 सीटें निर्धारित हैं, जिनमें से फिलहाल केवल 20 विद्यार्थियों का प्रवेश हो पाया है। अभी भी 30 सीटें रिक्त हैं, जिनके लिए इच्छुक पालक सीधे विद्यालय पहुंचकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान नोडल अधिकारी संजय शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रवेश प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराया गया है। हमारा प्रयास है कि हर पात्र छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिले। एसएमडीसी अध्यक्ष बांके बिहारी गुप्ता ने कहा कि स्वामी आत्मानंद विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा का मजबूत माध्यम बन रहा है। पालकों का बढ़ता विश्वास इसकी सफलता का प्रमाण है। प्राचार्या सरिता यादव ने कहा कि विद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पालकों को शीघ्र आवेदन करना चाहिए। प्राचार्या ने बताया कि सभी कक्षाओं में प्राप्त आवेदनों और चयन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता से पूरा किया गया है। जिसमें पालकों का सहयोग सराहनीय रहा। विद्यालय परिवार ने प्रवेश प्रक्रिया को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, पालकों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान शाला के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!