bilaspur

गांव-गांव, द्वार-द्वार सुशासन तिहार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

सभी ग्रामिणों को भीषण गर्मी एवं लू से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थो का सेवन करने की सलाह दी गई


Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर – ‘‘सुशासन तिहार’’ गांव-गांव, द्वार-द्वार के तहत ग्राम पंचायत पंधी में स्वास्थ्य शिविर का स्टाल लगाकर  शिविर में आये हुये लोगों का शुगर एवं ब्लड प्रेशर का जांच कर आवश्कतानुसार लोागें को कंट्रोल हेतु निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। कलेक्टर/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय जी के निर्देशानुसार कुछ ग्राम पंचायतों में उपचुनाव होने के कारण आदर्श आचार संहिता को पालन करते हुये इस शिविर में ग्राम पंचायत गतौरा को मुक्त किया गया था। शिविर में विभागों की योजनाओं की जानकारी देते हुये शिविर नोडल बीईटीओ संतोष महिलांगे ने लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रेरित किया एवं क्रमानुसार  स्वास्थ्य विभाग के सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी विस्तार से बताया। खंड चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कुमार द्वारा कुछ लोगो का स्टाल में बैठकर ईलाज भी किया गया। साथ में सभी लोगों को गर्मी एवं लू से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थो का सेवन करने एवं डी हाईड्रेशन होने पर ओआरएस को घोल सेवन करने हेतु उनके द्वारा जानकारी प्रदान किया गया। बीपीएम भूपेन्द्र देवांगन द्वारा स्वयं स्टाल में बैठकर लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु सभी लोगों को प्रेरित किया  गया जिसके तहत लगभग 55 लोगों को शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाया गया।  आज के शिविर में कुल 210 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में अपना पंजीयन कराया जिसमें 180 लोगो ने जीवनशैली परिवर्तन की सलाह लिया, 188 ने ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच करवाया जिसमें 12 लोग हाई ब्लड प्रेशर एवं शुगर पीड़ित पाया गया । 68 लोगों का सिकलसेल जांच किया गया। 55 लोगों को शिविर में आये हुये अतिथियों द्वारा आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। सुशासन तिहार शिविर में मुख्य रूप से श्रीमती सरस्वती सोनवानी, अध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तूरी, चंदप्रकाश सूर्या, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, सरपंच, शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं अधिकारी/कर्मचारीगणो में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग मस्तूरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी, खंड चिकित्सा अधिकारी डा अनिल कुमार, शिविर प्रभारी डा. राशीद खान, शिविर नोडल बीईटीओ संतोष महिलांगे, बीपीएम भूपेन्द्र देवांगन, बीडीएम राधेश्याम सूर्यवंशी, आरएमए जितेश शर्मा, फर्मासिस्ट रमाकांत तंबोली, सुरवाईजर द्वय रंजना विश्वास, रामसेवक साहू, सीएचओ नूपूर श्रीवास, तारिणी कश्यप, श्वेता भदराजा, आरएचओ मुकेश साहू, लक्ष्मी पाटिल, जेएसए आशीष यादव, बीसी द्वय हीरालाल यादव, मीना जान, मितानिन प्रेरकगण एवं ग्राम पंचायत पंधी के मितानिनगण उपस्थति रहें।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!