bilaspur

NTPC ने क्षेत्र के बालिकाओं को बड़े सपने देखने एव आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने प्रेरित किया : रजनेश सिंह एसपी बिलासपुर : khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

जेम को बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं आकांक्षाओं को विकसित करने वाला एक परिवर्तनकारी मंच बताया: परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल

एनटीपीसी सीपत में बालिका सशक्तिकरण अभियान-2026 का शुभारंभ; डीआईजी-एसएसपी बिलासपुर ने किया उद्घाटन

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर::  एनटीपीसी सीपत में दिनांक 16 मई 2026 को बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM)-2026 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। चार सप्ताह के इस पूर्ण आवासीय कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री रजनेश सिंह,  आईपीएस, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (डीआईजी एवं एसएसपी) बिलासपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री स्वपन कुमार मंडल, परियोजना प्रमुख (BUH), एनटीपीसी सीपत भी उपस्थित रहे। 



एनटीपीसी लिमिटेड की सीएसआर पहल के अंतर्गत आयोजित जेम-2026 के तहत परियोजना प्रभावित गांवों के 38 शासकीय विद्यालयों से कक्षा 5 उत्तीर्ण लगभग 130 बालिकाएं लाभान्वित होंगी। एक माह के इस पूर्ण आवासीय कार्यक्रम को 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें शैक्षणिक गतिविधियों, कंप्यूटर शिक्षा, योग, खेल, आत्मरक्षा, कला, संगीत, अनुशासन, स्वच्छता, संचार कौशल, समय प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रतिभागी बालिकाओं द्वारा संगीत एवं सांस्कृतिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं, जेम-2022 बैच की पूर्व प्रतिभागी दिव्यांशी मिरचन्य एवं चिंकी पाटनवार, जो वर्तमान में बाल भारती पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्राएं हैं, ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम ने उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, संवाद कौशल एवं समग्र विकास को नई दिशा दी। उनके प्रेरणादायक अनुभवों ने नई प्रतिभागी बालिकाओं को भी इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री रजनेश सिंह, डीआईजी एवं एसएसपी (बिलासपुर), ने बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एनटीपीसी सीपत के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जेम जैसे कार्यक्रम बालिकाओं को बड़े सपने देखने और अपनी वास्तविक क्षमता को पहचानने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को आत्मविकास एवं सीखने के इस अवसर का पूरा लाभ उठाने तथा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन कर उनकी सराहना की तथा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु एनटीपीसी की सीएसआर पहलों की प्रशंसा की।

परियोजना प्रमुख श्री स्वपन कुमार मंडल ने अपने संबोधन में जेम को बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं आकांक्षाओं को विकसित करने वाला एक परिवर्तनकारी मंच बताया। उन्होंने प्रतिभागियों को उत्साहपूर्वक सीखने तथा अपने सपनों को साकार करने की क्षमता पर विश्वास रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक बालिका की शिक्षा न केवल एक परिवार बल्कि पूरे समाज को सशक्त बनाती है। उन्होंने जानकारी दी कि एनटीपीसी सीपत में जेम की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी तथा तब से अब तक सीपत में इस पहल के अंतर्गत 525 बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है।



श्री जयप्रकाश सत्यकाम, प्रमुख (मानव संसाधन) ने जानकारी दी कि सीपत के परियोजना प्रभावित गांवों की 130 बालिकाओं का जेम कार्यशाला-2026 हेतु चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के उपरांत वर्तमान बैच की 10 मेधावी बालिकाओं का चयन बाल भारती पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी सीपत में कक्षा 6वीं से 12वीं तक पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा हेतु किया जाएगा।

श्रीमती शिखा मंडल, अध्यक्षा, संगवारी महिला समिति, ने भी प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए आश्वस्त किया कि महिला समिति की सदस्याएं पूरे कार्यक्रम के दौरान परिवार की तरह उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग करती रहेंगी।

भारत सरकार की “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” पहल के अनुरूप एनटीपीसी लिमिटेड की प्रमुख सीएसआर योजना “बालिका सशक्तिकरण अभियान” का आयोजन देशभर के विभिन्न एनटीपीसी स्टेशनों पर किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं में शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समग्र विकास को बढ़ावा देना है। इस वर्ष देशभर में 3,400 से अधिक बालिकाओं के इस कार्यक्रम से लाभान्वित होने की संभावना है। यह पहल सामुदायिक विकास की केंद्रित पहलों के माध्यम से समावेशी एवं दीर्घकालिक सामाजिक परिवर्तन के प्रति एनटीपीसी सीपत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस अवसर पर सभी महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष, संगवारी महिला समिति की वरिष्ठ सदस्याएं, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के सदस्य तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!