ग्राम देवरी में सीपत पुलिस की रेड,आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में चेतना
विरुद्ध नशा अभियान के तहत की गई कार्यवाही

आरोपी से कुल 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब करीब 2400 रूपये का शराब जप्त
अवैध नशा के विरूद्ध सीपत पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी
गिरफ्तार आरोपी- गोविंद कुर्रे पिता स्व विनोद कुर्रे उम्र 22 साल निवासी ग्राम देवरी, थाना सीपत
Mohammad Nazir Hossain chief editor नशे का अवैध व्यापार करने वालो के विरूद्ध पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में सीपत पुलिस द्वारा दिनांक 17.05.2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम देवरी में रेड कार्यवाही कर भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त कर शराब, बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की गई, जहां आरोपी गोविंद कुर्रे पिता स्व विनोद कुर्रे उम्र 22 साल निवासी ग्राम देवरी, थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 से कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब को विधिवित जप्त कर आरोपी गोविंद कुर्रे के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।









