नकली दवाओं के संभावित खतरे के विरोध में 20 मई को सीपत सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों की सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर :– ऑनलाइन दवा बिक्री के बढ़ते दायरे, अनियंत्रित भारी छूट और नकली दवाओं के संभावित खतरे के विरोध में 20 मई को सीपत सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों की सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी। यह निर्णय अखिल भारतीय संगठन All India Organisation of Chemists and Druggists (AIOCD), छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (CCDA) तथा जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (DCDA) के आह्वान पर लिया गया है। इसके तहत सीपत क्षेत्र के दवा व्यापारी राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का समर्थन करेंगे। दवा व्यापारियों का कहना है कि ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म पर बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची के दवाओं की बिक्री लगातार बढ़ रही है, जिससे दवाओं के दुरुपयोग और मरीजों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। उनका मानना है कि दवा कोई सामान्य उपभोक्ता वस्तु नहीं, बल्कि मरीज के जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय है, जिसकी बिक्री में विशेषज्ञ निगरानी और फार्मासिस्ट की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। व्यापारियों ने बताया कि पारंपरिक मेडिकल स्टोरों पर मरीजों को दवा देने से पहले फार्मासिस्ट द्वारा उचित मार्गदर्शन, दवा की सही जानकारी और उपयोग संबंधी सलाह दी जाती है, जबकि ऑनलाइन बिक्री में यह संवाद पूरी तरह समाप्त हो जाता है। इससे गलत दवा मिलने, गलत उपयोग और स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं की आशंका बढ़ जाती है। दवा विक्रेताओं ने यह भी चिंता जताई कि ऑनलाइन कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट छोटे और मध्यम स्तर के दवा व्यवसायियों के लिए गंभीर आर्थिक संकट पैदा कर रही है। यदि यही स्थिति जारी रही तो हजारों खुदरा दवा दुकानों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा,








