bilaspur
ईद-उल-जुहा एवं मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक 25 मई को : khabar 36 Garh is News Raipur Chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर, 23 मई 2026/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार आगामी ईद-उल-जुहा तथा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 25 मई को शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम 5 बजे मंथन सभाकक्ष, जिला कार्यालय बिलासपुर में आयोजित होगी। बैठक में पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों एवं नागरिकों से बैठक में उपस्थित होकर आवश्यक सुझाव देने की अपील की है, ताकि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जा सके।








