सेन समाज की नाबालिक बच्ची के साथ शोषण,सेन समाज में जबरदस्त आक्रोश: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh

सेंट जेवियर स्कूल प्रबंधन पर कार्यवाही एवं दोषी को फांसी की सजा की मांग को लेकर मंगलवार को रैली कर सौंपेंगे ज्ञापन

Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर: सिरगिट्टी स्थित सेंट जेवियर स्कूल के टीचर के द्वारा नाबालिक छात्रा के साथ विगत एक वर्ष से लगातार शारीरिक शोषण किए जाने की घटना से सेन समाज में भयंकर आक्रोश व्याप्त है, आज सर्वसेन समाज की बैठक श्रीवास धर्मशाला बिलासपुर में संपन्न हुई, जिसमें समाज प्रमुखों ने जनप्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि दोषी व्यक्ति को फांसी की सजा, सेंट जेवियर प्रबंधन के इस घटना की जानकारी में प्राप्त होने के पश्चात भी कार्रवाई नहीं करने वाले दो टीचरों एवं प्राचार्य के विरुद्ध कार्रवाई, प्रबंधन की जांच कार्रवाई को मांग कर लेकर मंगलवार 23 जून को नेहरू चौक से रैलि निकालकर बिलासपुर एस पी, कलेक्टर को ज्ञापन सोपा जाएगाll इस अवसर पर सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि बेटी किसी की भी हो बेटी होती है, और ऐसी घटना समाज पर एक कलंक है, जिसमें शिक्षा के मंदिर पर शिक्षक के द्वारा ऐसी शर्मनाक और अक्षमय अपराध किया जाए और इस घटना की जानकारी होने के पश्चात भी स्कूल के प्राचार्य/ प्रबंधन एवं अन्य शिक्षकों द्वारा कार्रवाई नहीं किया जाना संदेश को जन्म देता है, दोषी व्यक्ति को विरुद्ध फांसी की सदा दी जाए, इस अवसर पर समाज के संभागीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र श्रीवास प्रदेश महासचिव श्री राजू श्रीवास बलदाऊ श्रीवास राजकुमार श्रीवास व्यावसायिक संघ के संभागीय अध्यक्ष बबलू श्रीवास, संभागीय सचिव चंद्रमणि श्रीवास लक्ष्मी श्रीवास रवि श्रीवास नरेंद्र श्रीवास मणि शंकर श्रीवास रमेश श्रीवास शुभम श्रीवास बनाऊँ राम श्रीवास, आशीष श्रीवास्तव सोनू श्रीवास प्रभात श्रीवास प्रदीप श्रीवास्,, मोहन श्रीवास पार्षद मनोहर श्रीवास ईश्वर श्रीवास आनंद श्रीवास संतोष श्रीवास आदि जन उपस्थित थे ll








