किसानों को खेती बचाओ अभियान के तहत रासायनिक उर्वरको के संतुलित मात्रा मे उपयोग करें: राजेंद्र धीवर सदस्य जि पंचायत : khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर/
सीपत : आज दिनांक 20/06/2026 को ग्राम पोंड़ी विकासखंड मस्तूरी में विकासखंड स्तरीय pm उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री जी द्वारा हुगली से पी एम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का अंतरण सीधे किसानों के खाते में किया गया। जिसका सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया जिसमें 70 किसान उपस्थित रहे। इस दौरान NFSNM योजना अंतर्गत 35 हेक्टर क्षेत्र हेतू लगभग 50 किसानों को MTU 1156 किस्म का धान बीज वितरण किया गया रबी सत्र में इन्ही किसानों को चना बीज का भी वितरण किया जावेगा जिससे दलहन क्षेत्र विस्ताऱ मे भी वृद्धि होंगी। कार्यक्रम मे जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर ने कहा कि किसानों को खेती बचाओ अभियान के तहत रासायनिक उर्वरको के संतुलित मात्रा मे उपयोग करें साथ ही जैव उर्वरको के उपयोग के सम्बन्ध मे विस्तार से जानकारी दिया गया।इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर जी, क़ृषि सभापति मनोज खरे जी, श्री ए के आहिरे वरिष्ठ क़ृषि विकास अधिकारी,किसान नेता ध्रुव शंकर शुक्ला जी,किसन धूलिया मन्नू यादव, हबीब खान, दुखीराम धीवर, उमेश कश्यप क़ृषि विकास अधिकारी श्रीमती अनामिका वर्मा, ग्रामीण क़ृषि विस्ताऱ अधिकारी सतीश खरे, प्रियवंदा कश्यप, दिग्विजय सिंह क्षत्री, कृषक मित्र सुरेश पटेल व अन्य कृषक उपस्थित रहे।










