हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम: khabar 36 Garh is news Raipur Chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत बिलासपुर -: शासकीय उन्नत प्राथमिक शाला धनुहारपारा कुकदा संकुल खम्हरिया में “स्कूल आ पढ़े ल जिनगी ल गढ़े बर” स्कूल शिक्षा विभाग के इस स्लोगन को फलीभूत करने के उद्देश्यों से विद्यालय स्तर पर “शाला प्रवेशोत्सव अभियान” के तहत विकास खंड स्त्रोत समन्वयक मस्तुरी श्री सूरज कुमार क्षत्री, सरपंच ग्राम पंचायत कुकदा श्री जितेंद्र कुमार नेताम, उपसरपंच ग्राम पंचायत कुकदा श्री रूपेश पाटनवार और शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती रागिनी धनुहार ,अनस मोबाइल प्रतिष्ठान बलौदा के संचालक श्री अनस देवांगन और श्रीमती गंगा देवांगन, श्री सुरेश देवांगन जी के गरिमामय आतिथ्य में सर्वप्रथम सरस्वती पूजन वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, तत्पश्चात अतिथियों को बुके भेंट करके आतिथ्य स्वागत किया गया | नवप्रवेशी बच्चों को तिलक वंदन माला बुके से स्वागत एवं पाठ्यपुस्तक, गणवेश प्रदान करते हुए सुदूर अंचल के आदिवासी एवं अनुसूचित जाति बाहुल्य विद्यालय के सभी बच्चों को स्कूली बैग और मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया | अतिथि विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मस्तुरी ने नवप्रवेशी बच्चों को नियमित विद्यालय आने और शिक्षा ग्रहण करने की बात कही, साथ ही विद्यालय द्वारा किये गए उत्कृष्ठ कार्यों डिजिटल शिक्षा, बालवाड़ी और प्रिंट रिच वातावरण के साथ पोषण वाटिका की सराहना करते हुए शिक्षक स्टाफ के कार्यों को प्रेरणात्मक बताया”। कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच नेताम ने विद्यालय के शिक्षको के सेवा भावी कार्यों की सराहना करते हुए विद्यालय विकास में सहयोग की बात कही । इस अवसर पर विद्यालय परिवार को अनस मोबाइल प्रतिष्ठान बलौदा के संचालक दंपत्ति श्री अनस देवांगन और श्रीमती गंगा देवांगन के द्वारा सभी बच्चों को स्कूली बैग का वितरण करते हुए बच्चों के लिए करने वाले नेक कार्यो को जीवन की सबसे अनमोल अद्वितीय कार्य कहा। इसी बीच कक्षा 2 के बच्चियों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानपाठक प्रा शा धनुहारपारा कुकदा एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री बसंत कुमार जायसवाल ने किया। कार्यक्रम का संयोजन सहायक शिक्षक श्रीमती चंद्रिका मिरी द्वारा और उपस्थित अतिथियों का आभार ब्यक्त वरिष्ठ सहायक शिक्षक श्री चरण दास महंत ने किया | इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सरपंच श्री जितेंद्र कुमार नेताम, उपसरपंच श्री रूपेश पाटनवार, एस एम सी अध्यक्ष श्रीमती रागिनी धनुहार, श्री अनस देवांगन, श्रीमती गंगा देवांगन, श्री सुरेश देवांगन, पंच श्रीमती सती बाई धनुहार, श्रीमती शशिकला मेरावी, संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री प्रमोद कुमार पाण्डेय, श्री श्रीकांत श्रीवास, श्री रमेश पटेल, प्रधानपाठक श्री रामकिशुन सुर्यवंशी और संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री बसंत कुमार जायसवाल, वरिष्ठ सहायक शिक्षक श्री चरण दास महंत सहायक शिक्षिका श्रीमती चंद्रिका मिरी और अतिथि शिक्षिका श्रीमती प्रीतिका सूर्यवंशी सहित पालक ग्रामवासी और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे









