कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों ने खाई अल्बेंडाजोल की टैबलेट: khabar 36 Garh is news sipat bilaspur chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत/ बिलासपुर :- शासकीय उन्नत प्राथमिक शाला धनुहारपारा कुकदा, विकासखंड मस्तूरी, जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ में कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार कृमि संक्रमण से बचाव के लिए अल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने, स्वच्छ भोजन एवं स्वच्छ पानी का सेवन करने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय में अल्बेंडाजोल की टैबलेट निर्धारित स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुसार बच्चों को दी गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानपाठक श्री बसंत कुमार जायसवाल, शिक्षक श्री चरण दास महंत एवं शिक्षिका श्रीमती चंद्रिका मिरी उपस्थित रहे और बच्चों को कृमि मुक्ति एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विद्यालय परिवार ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ रहना उनके बेहतर शैक्षणिक एवं शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।








