ध्वजारोहण कार्यक्रम में गुरुनानक चौक व्यापारिक संघ की सहभागिता: khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh

तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हमें मिल-जुलकर देश की तरक्की, शांति और सद्भाव के लिए कार्य करना : इकबाल हक़ संघ अध्यक्ष

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धान संरक्षण केंद्र में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुरुनानक चौक व्यापारिक संघ के अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संकल्प लिया। कार्यक्रम में व्यापारिक संघ से जुड़े पदाधिकारी, व्यापारीगण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
मोहम्मद इकबाल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हमें मिल-जुलकर देश की तरक्की, शांति और सद्भाव के लिए कार्य करना चाहिए।











