लुतरा दरगाह,मदरसा स्कूल पंचायत भवन में उत्साह देशभक्ति के साथ मनायें स्वतंत्रता दिवस,लुतरा में अमन-चैन भाईचारा का दिया संदेश : khabar 36 Garh is news bilaspur chhattisgarh

हर समाज एक होकर देश में एकता सद्भावना बनाए और सभी धर्म का सम्मान करें यह देश में अमन-चैन कायम रहे : इकबाल हक़ चेयरमैन

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर/लुतरा। 15 अगस्त यौमे-आजादी के मुबारक अवसर पर दरगाह शरीफ, मदरसा दारुल उलूम फैजाने-इंसान अली शाह, शासकीय एवं निजी विद्यालय व ग्राम पंचायत आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्साहपूर्वक ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के सम्मानित नागरिक, शिक्षकगण, विद्यार्थी सहित जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। जहां इस मौके पर दरगाह इंतजामिया कमेटी की ओर से सभी अतिथियों का इस्तकबाल किया गया। सरकारी एवं निजी विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए वहीं बच्चों को पुरस्कार एवं प्रसाद वितरित कर उनकी हौसला-अफजाई की गई इस स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर इंतेजामिया कमेटी के चैयरमैन हाजी इकबाल हक़ ने क्षेत्र व प्रदेशवासियों को बधाई मुबारकबाद देते हुए कहा कि हर समाज एक होकर देश में एकता सद्भावना बनाए और सभी धर्म का सम्मान करें यह देश में अमन-चैन कायम रहे

कार्यक्रम में दरगाह इंतजामिया कमेटी के सदर इकबाल हक, सरपंच चद्रमणी पोर्ते खजांची फैज़ान अहमद शेबू, एजाज खान,देवकुमार ठाकुर सचिव, मोहम्मद उस्मान, हाजी साबिर, अब्दुल वहाब अशरफी, हाजी अनवारूल हक़, हाफ़िज़ मोहम्मद रिजवान हाजी, करीम बेग,परस जी सहित इंतेजामिया कमेटी, मुस्लिम जमात व ग्राम पंचायत के पदाधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं गाँव के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में अमन, भाईचारे, तालीम और वतन से मोहब्बत का पैगाम दिया गया।










