बाल भारती पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह: khabar 36 Garh is news sipat bilaspur chhattisgarh

वंदे मातरम्’ व राष्ट्रगीत की प्रस्तुति देकर छात्रों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत/बिलासपुर। बाल भारती पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने म्यूजिकल बैंड के साथ ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगीत की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन अर्नव सुमन, ध्रुविका, समर्थ और अनाहिता आज़ाद ने किया।
कक्षा दूसरी की छात्रा आव्या सिंह ठाकुर ने अपने प्रभावशाली भाषण में एक विद्यार्थी के रूप में देश के प्रति कर्तव्यों और योगदान पर प्रकाश डालते हुए सभी को प्रेरित किया। कक्षा छठवीं के छात्र देव अव्यांश सिंह ने अपने भाषण में छत्तीसगढ़ के गौरव और देश के विकास में छत्तीसगढ़ के योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कक्षा चौथी के छात्र शौर्य जैन ने भगत सिंह से जुड़ी देशभक्ति की कविता का भावपूर्ण वाचन कर सभी को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। वहीं कक्षा पाँचवीं की छात्रा मिशिका सिंघानिया ने अंग्रेजी भाषण के माध्यम से देशभक्ति एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।कक्षा दसवीं की छात्राएँ तुलसी भार्या और ऋषिता ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को प्रेरित किया। वहीं म्यूजिकल बैंड ग्रुप ने देशभक्ति गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी को भावविभोर कर दिया।
विद्यालय के प्राचार्य शलभ निगम ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, स्वच्छता एवं जिम्मेदारी को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय प्रगति पर भी प्रकाश डाला।
विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया।










