sipat NTPC

नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,देश की एकता,अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने के संकल्प: Mohammad Nazir Hossain chief editor sipat ntpc bilaspur chhattisgarh

नयनतारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से ओत-प्रोत अनेक सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, अतिथियों एवं महाविद्यालय परिवार ने खूब सराहा



Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत/बिलासपुर। नयनतारा शर्मा कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात वंदे मातरम् गीत का गायन किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री नरोत्तम तिवारी (Retired Officer, Railways) द्वारा तिरंगा ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ महाविद्यालय के छात्र करन केसर एवं छात्रा अंकिता पाटले ने भी सहभागिता की। इसके पश्चात महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत अनेक सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं महाविद्यालय परिवार ने खूब सराहा। पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। NSS -B प्रमाण पत्र का वितरण भी अतिथियों द्वारा किया गया l
महाविद्यालय के फाउंडर श्रीमती नयनतारा शर्मा एवं को-फाउंड श्री अविनाश धर शर्मा को याद कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई l
इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर श्री प्रांजल धर दीवान, जॉइंट डायरेक्टर श्रीमती नमिता द्विवेदी,समिति अध्यक्ष चंद्रहासधर दीवान,अपर्णा तिवारी, शांता शर्मा, प्राचार्य डॉ. सुलक्षणा वासनिक, उप-प्राचार्य डॉ. शशिकांत शुक्ल एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!