सोनू अग्रवाल सम्हालेंगे सीपत तहसीलदार का प्रभार, तहसीलदार गरिमा ठाकुर का तबादला रायपुर में khabar 36 Garh is News Sipat ntpc bilaspur chhattisgarh




Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत :- तहसीलदार सीपत गरिमा ठाकुर मंगलवार को अपने पद से भारमुक्त हो गईं। राज्य शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत उनका तबादला रायपुर किया गया है। उनके स्थान पर फिलहाल रतनपुर तहसीलदार सोनू अग्रवाल को सीपत तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्य शासन ने 9 सितंबर को 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की स्थानांतरण सूची जारी की थी। इसमें सीपत तहसीलदार गरिमा ठाकुर का नाम भी शामिल था। आदेश के तहत मंगलवार को उन्हें सीपत से रिलीव कर दिया गया। गरिमा ठाकुर ने 9 मार्च 2026 को सीपत तहसीलदार के रूप में पदभार संभाला था। करीब छह महीने के कार्यकाल में उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण के साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। क्षेत्र में उनके कार्यकाल को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया भी रही। रतनपुर तहसीलदार सोनू अग्रवाल को सीपत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे इससे पहले भी सीपत तहसीलदार के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पूर्व में सीपत में कार्य करने के अनुभव के चलते वे यहां की राजस्व एवं प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित हैं। अब रतनपुर के साथ उन्हें सीपत तहसीलदार का अतिरिक्त दायित्व भी संभालना होगा।










