नयनतारा शर्मा कॉलेज, पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन: khabar 36 Garh is News Sipat ntpc News bilaspur chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत। नयनतारा शर्मा कॉलेज, पंधी के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दल द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत सीपत नवाडीह चौक में नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी श्री बलराम जोशी द्वारा रचित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश प्रभावी एवं सरल तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमुदाय द्वारा सराहा गया एवं प्रशंसा की गई।
कॉलेज के डायरेक्टर श्री प्रांजल धर शर्मा ने NSS टीम के इस प्रयास की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम समाज और विद्यार्थियों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने NSS प्रभारी एवं टीम को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुलक्षणा वासनिक, उपप्राचार्य डॉ. शशिकांत शुक्ला एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने NSS टीम द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में निरंतर सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में श्री ओम प्रकाश गुप्ता, श्री प्रमित कोरी, श्री अश्वनी सोनी एवं श्री करण केसर का विशेष सहयोग रहा। सभी ने कार्यक्रम की व्यवस्था एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।










