Uncategorized

सीपत वन विभाग के सरकारी कार्यालय में शराब छलकते जाम का वीडियो वायरल, डिप्टी रेंजर मटन-चिकन बनाते दिखे, बिलासपुर विभाग में मचा हड़कंप: khabar 36 Garh is news bilaspur


Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत बिलासपुर। वन विभाग के सीपत स्थित सरकारी कार्यालय से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर कार्यालय परिसर के भीतर शराब से भरे गिलास, खाने-पीने की सामग्री और मांसाहारी भोजन बनाने की तैयारी दिखाई दे रही है। वीडियो में सीपत के डिप्टी रेंजर बताए जा रहे एक व्यक्ति के भी नजर आने का दावा किया जा रहा है।
वीडियो में कार्यालय के अंदर चूल्हे पर खाना पकाने, टेबल पर सब्जियां और अन्य खाद्य सामग्री रखे होने के साथ कुछ लोगों को बैठकर बातचीत करते देखा जा सकता है। वहीं, वायरल वीडियो में शराब के गिलास भी दिखाई देने की बात सामने आई है।
सरकारी कार्यालय या निजी पार्टी का ठिकाना?


सीपत वन विभाग का कार्यालय सरकारी कामकाज और जनसेवा के लिए होता है। ऐसे में यदि सरकारी कार्यालय के भीतर इस तरह की गतिविधियां हुई हैं, तो यह गंभीर जांच का विषय है। सवाल उठता है कि सरकारी कार्यालय में इस तरह की गतिविधियों की अनुमति किसने दी और क्या विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी थी?
फिलहाल वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की भूमिका को लेकर विभाग की ओर से कोई अधिकृत बयान सामने नहीं आया है। मामले की निष्पक्ष जांच होने पर ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
वन विभाग के अधिकारियों से जांच की मांग
स्थानीय स्तर पर इस वायरल वीडियो को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अब देखना होगा कि वन विभाग के उच्च अधिकारी मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराते हैं या नहीं और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

Back to top button
error: Content is protected !!