bilaspur

बिलासपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस: khabar 36 Garh is News bilaspur chhattisgarh

भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता का संदेश


Mohmmad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ बिलासपुर 26 नवंबर 2026। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को बिलासपुर जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों से अवगत कराया गया।
जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांटीडीह, सेजेस पीएम श्री कन्या सरकंडा, सेजेस कोनी, शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय सरवानी, शासकीय हाई स्कूल फरहदा, सेजेस कन्या चकरभाठा, बर्जेस मेमोरियल कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, शा. प्रा. शाला भरारी, होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल (विकास खण्ड बिल्हा),शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दर्रीघाट (विकासखंड मस्तूरी), शासकीय हाई स्कूल तेंदुआ एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा (विकासखंड कोटा) सहित विभिन्न विद्यालयों में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालयों में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। स्काउट्स एवं गाइड्स तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के आदर्शों को समझते हुए संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इसके साथ ही कई विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए भारतीय संविधान, लोकतंत्र, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति से संबंधित आकर्षक चित्र बनाए।
इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक भावना, राष्ट्रीय एकता तथा जिम्मेदार नागरिकता के गुणों का विकास करना था।
विद्यालयों में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, समानता और एकता का मजबूत आधार है।
हमारा संविधान, हमारा गौरव।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!