sipat NTPC

30 वर्षों बाद एक दूसरे से मिले, चेहरे पर मुस्कान बचपन की यादों से खिलें परिवार: khabar 36 Garh is News bilaspur chhattisgarh

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत बिलासपुर: बिटकुला (सीपत)–ग्राम बिटकुला के बचपन में (कक्षा 1ली से 8वीं)तक पढ़ने वाले मित्रों का रतनपुर महामाया नगरी में शानदार पारिवारिक पिकनिक(भ्रमण)का आयोजन हुआ। जिसमें दूर दूर से मित्रगण उपस्थित हुये थे।ये ऐसा पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसमें सभी मित्रगण 30वर्षों बाद एक दूसरे से मिले। सभी के चेहरे बचपन की यादों से खिल गये। सभी मित्र अपने  बचपन की यादों को,सपरिवार आपस में शेयर भी।किये।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन अर्चन से हुआ।सर्वप्रथम सभी मित्रों का परिवार सहित परिचय हुआ। सभी परिवारों का बुके से स्वागत किया गया।उसके पश्चात पुरुष मित्रों को उनकी धर्मपत्नी और महिला मित्रों को उनके पतिदेव ने माला पहनाकर सम्मानित किया।फिर पारिवारिक खेल गतिविधियां शुरू हुई।
सभी परिवारों ने खूब इंज्वॉय किये।
खेल कार्यक्रम में कितने भाई कितने,दूध दही, मोमबत्ती प्रतियोगिता,सुई धागा प्रतियोगिता,माला प्रतियोगिता,हौजी एवं कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम एवं द्वितीय आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस तरह सभी ने कार्यक्रम का आनंद उठाया। बचपन के मित्रों का पारिवारिक पिकनिक(भ्रमण)का यह पहला कार्यक्रम था।इस कार्यक्रम में रोहित पाटनवार, शिव कुमार साहू, अखिलेश साहू, यशवंत पाटनवार, भुवनेश्वर सिदार, राजेन्द्र मरकाम,चंद्रशेखर साहू, माधुरी बैसवाड़े, नीलिमा चंद्राकर, विशेश्वरी साहू, राजकुमारी साहू समेत सभी की फैमिली उपस्थित थी। पिकनिक कार्यक्रम के आधार स्तंभ के रूप में माधुरी बैसवाड़े, शिव कुमार साहू और राजेंद्र मरकाम के साथ साथ सभी मित्रों ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार साहू ने किया

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!