बिलासपुर

फिर सुने मकान से 46 हजार नगदी सहित सोने चांदी के जेवरों की हुई चोरी,सीपत क्षेत्र में बढ़ा चोरों का आतंक…मौका मिलते ही तोड़ रहे हैं ताले

Byमोहम्मद नज़ीर हुसैन बिलासपुर

बिलासपुर ख़बर 36 गढ़ 14-03-2023 सीपत थाना क्षेत्र में विगत दिनों से शहरी क्षेत्र की तरह ही चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, ग्रामीण क्षेत्र होने की वजह से पुलिस पेट्रोलिंग पूरी नही हो पाती जिसका फायदा चोर उठा रहे है ग्रामीणों को अपने घरों को सुना छोड़ना बिल्कुल भी खतरे से खाली नही है,जहाँ कुछ समय की ही अनदेखी करना पड़ता है महंगा। वहीं बीती रात भी अज्ञात चोरों ने एक महिला के सुने मकान को निशाना बनाया है प्रार्थिया वैदेही सिंह ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह ग्राम उच्चभट्ठी के खोहनियापारा में रहती है जहाँ बीती रात वह ताला लगाकर दूसरे घर मे सोने चली गई थी,जब वह सुबह घर पहुँची तो दरवाजे मे लगा ताला टूटा हूआ था दरवाजा हल्का खुला हुआ था अंदर जाकर देखने पर कमरे मे रखा आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था एवं आलमारी मे रखे सामान जिसमे सोना चांदी रखा हुआ था वह डिब्बा बिस्तर मे पड़ा हुआ था आलमारी का लाकर भी खुला हुआ था लाकर मे रखे सामान मंगलसूत्र एक तोला सोना ,सोने की बाली 06 ग्राम ,सोने का छोटा फुल्ली 04 नग ,चांदी का चाबी रिंग 01 नग,बिछिया 06 जोड़ी चांदी का,चांदी का पायल 04 जोड़ी वजनी करीबन 38 तोला ,सोने का लाकेट 03 ग्राम ,सोने का अंगुठी करीबन 04 ग्राम,एवं नगदी रकम करीबन 46,000/- रूपये कुल करीबन 90,000/-रूपये को कोई अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर घर में घुसकर चोरी कर ले गया हैं, मामले में सीपत पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!