बिलासपुर

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला हुई लूट का शिकार, फूल तोड़ने के बहाने दिया घटना को अंजाम..

Mohammad Nazir Husain chif editor
khabar 36 garh News

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला हुई लूट का शिकार, फूल तोड़ने के बहाने दिया घटना को अंजाम..



बिलासपुर ख़बर 36 गढ़ न्यूज /– सरकंडा थाना-/ मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के अरपापार जोरापारा में रहने वाली महिला मनियारा दुबे (उम्र 70) वर्ष गृहणी हैं। नूतन चौक में उनके बेटे सुरेंद्र दुबे की डेयरी है. बुजुर्ग महिला रोज सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाती हैं. और रास्ते में फूल तोड़ते हुए घर आ जाती है । रोजाना की तरह वह गुरुवार की सुबह वॉक करने निकली थीं। चौक के पास पहुंचकर फूल तोड़ रही थी, तभी उनके पास एक युवक आया और फूल तोड़ने को लेकर उससे विवाद करते हुए गाली देने लगा। इतना ही नहीं युवक ने अपने पास रखें डंडे से महिला की पिटाई शुरू कर दी और उनके गले से सोने की माला लूट कर भागने लगा।
यह देख महिला शोर मचाने लगी। लेकिन सुबह-सुबह का मामला होने के कारण किसी में वृद्धा की आवाज नहीं सुनी और आरोपी युवक चौक की तरफ भाग गया। महिला ने इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर सुरेंद्र भी चौक की तरफ दौड़ा। लेकिन, तब तक युवक भाग चुका था। पुलिस ने इस मामले में मारपीट की धारा लगाई है और युवक की तलाश जारी है।

हमारे “ख़बर 36 गढ़ न्यूज़” पोर्टल के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े इस लिंक पर* https://khabar36garh.in/?p=4276
______________________________
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए लिंक को टच करें..* https://khabar36garh.in/?p=4276। ★
______________________________
समाचार व विज्ञापन एवं संवाददाता के लिए संपर्क करें 9754493341*

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!