राजनांदगांव

राजनांदगांव लोकसभा में 2 अप्रैल को कांग्रेस की नामांकन रैली व सभा, कांग्रेसी दिखाएंगे शक्ति प्रदर्शन

Mohammad Nazir Hussain chattisgarh

नामांकन रैली में सम्मिलित होने लोकसभा क्षेत्र के कोने-कोने से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं राजनंदगांव :- भागवत साहू

राजनांदगांव से मुजम्मिल खान की रिपोर्ट

राजनांदगांव :ख़बर 36 गढ़ न्यूज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को चुनावी मैदान में उतारा है। भूपेश बघेल के प्रत्यासी घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त खुशी की लहर और उत्साह है। अपने 5 साल के मुख्यमंत्री के कार्यकाल में भूपेश बघेल ने एक से बढ़कर एक जनहितकारी योजनाओं को देकर आम जनता का मन मोह लिया है, छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरे देश में भूपेश बघेल की छवि जननायक के रूप में बन चुकी है। राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू ने बताया आज दिनांक 2 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा के प्रत्यासी भूपेश बघेल जी, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट जी, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत जी की उपस्थिति मे स्टेट स्कूल मैदान में महासभा को संबोधित करेंगे साथ ही अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन रैली में सम्मिलित होकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भूपेश बघेल के नामांकन रैली में सम्मिलित होने के लिए राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के राजनांदगांव जिला, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला, खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला, कवर्धा जिला के कोने-कोने से कार्यकर्ता राजनांदगांव पहुंच रहे हैं। राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू ने राजनांदगांव जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिले के सभी विधायक, पूर्व विधायक, जिले मे निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला, ब्लॉक पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एन एस यू आई, सेवादल, कांग्रेस के समस्त मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ विभाग के जिला ब्लॉक अध्यक्ष व जिला ब्लॉक पदाधिकारियों, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पार्षद, त्रिस्तरीय पंचायती राज के जिला,जनपद, ग्राम पंचायत के कांग्रेस समर्थित निर्वाचित सदस्यों सहित जनमानस को भूपेश बघेल जी की नामांकन रैली एवं महासभा स्टेट स्कूल मैदान राजनंदगांव में सुबह 11:00 बजे से उपस्थित होने की अपील की है। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राहुल तिवारी ने दी है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!