लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान कर्मियो के सुविधाओ का रखा जाए पूरा ख्याल,गरम भोजन, साफ और शीतल पेयजल सहित ठहरने, सोने आदि की हो पर्याप्त व्यवस्था …

Mohammad Nazir Hussain Bilaspur chattisgarh

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान कर्मियो के सुविधाओ का रखा जाए पूरा ख्याल…..

गरम भोजन, साफ और शीतल पेयजल सहित ठहरने, सोने आदि की हो पर्याप्त व्यवस्था …

मतदान कर्मियो का भत्ता बढ़ाए भारत निर्वाचन आयोग – “छग संयुक्त कर्मचारी मोर्चा”
मुजम्मिल खान की रिपोर्ट
रायपुर / ख़बर 36 गढ़ न्यूज
“छत्तीसगढ़ संयुक्त कर्मचारी मोर्चा” एवं “प्रधान पाठक मंच छत्तीसगढ़” के प्रदेश संयोजक एवं प्रांताध्यक्ष जाकेश साहू, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष परस राम निषाद, जिलाध्यक्षद्वय पुरुषोत्तम शर्मा, परमेश्वर साहू, महेश्वर कोटपरहिया, महेंद्र टंडन, बरत राम रत्नाकर, निर्मल भट्टाचार्य, धन्नू साहू, उत्तम कुमार जोशी, एवं प्रदेश, जिला व ब्लाक पदाधिकारीगण उज्जवल चंद्रा, अभिमन्यु बघेल, रंजिता बरेठ, राजूकुमार संवरा, मयाराम सतरंज, ईशा नायक….
…… राधेश्याम चंद्रा, यशवंती, धीवर, मनीराम केंवट, सुन्दर साहू, पुष्पेन्द्र बनाफर, नरेशचंद्रा, दादूलाल चंद्रा, मुकेश नायक, धर्मेंद्र रजक, गुणक चौधरी, रंजीत गुप्ता, सगुन तिवारी, गणपत राव, राधेश्याम धीवर, राजेश पाठक, अजित नेताम, विजेंद्र पाठक, श्याम केंवट, सुजाता त्रिपाठी, अजय भट्ट, कुमार पाठक, त्रिवेणी राजपूत, नामदेव सिंह आदि ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चुनाव आयोग से मांग की है कि आगामी 07 मई को होने वाले तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव में मतदान कर्मियो के सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाए।
“कर्मचारी मोर्चा” ने कहा है कि मतदान दलों को सामाग्री बांटने वाले वितरण केंद्रों एवं चुनाव संपन्न होने के बाद सामग्री जमा करने हेतु सामग्री वापसी केंद्रों में गर्मी के मौसम को देखते हुए गर्मी से राहत हेतु पर्याप्त टेंट, कूलर एवं पंखे, दिनभर और रातभर गर्म नाश्ता, चाय, गरमा गरम भोजन, शीतल और साफ पेयजल, कर्मियो की संख्या के आधार पर शौचालय, दूर दराज के कर्मियो के रात रुकने हेतु पर्याप्त व्यवस्था आदि की जानी चाहिए।
संगठन ने चुनाव आयोग से मांग की है कि सभी मतदान केंद्रों में मतदान कर्मी टीम के पहुंचने से पहले मतदान केंद्रों की साफ सफाई, लाइट, मतदान कर्मियो के सोने हेतु दरी, गद्दा, खाना पकाने हेतु रसोइया, साफ पेयजल आदि की व्यवस्था की जानी चाहिए।
19 और 26 अप्रैल को दो चरणों के संपन्न हुए मतदान में अनेक जगहों से संगठन को यह शिकायत प्राप्त हुई है कि कई जगहों के चुनाव में भोजन की व्यवस्था ही नहीं थी। अतः कर्मचारी संगठन ने चुनाव आयोग से मांग की है कि चुनाव में मतदान कर्मियो के सुविधाओं का पर्याप्त ख्याल रखा जाए।
*मतदान कर्मियों का भत्ता बढाए निर्वाचन आयोग*
कर्मचारी मोर्चा के प्रदेश संयोजक जाकेश साहू एवं समस्त पदाधिकारियों ने निर्वाचन आयोग से मांग किया है कि मतदान कर्मियों का भत्ता अविलम्ब बढ़ाया जाए। चूंकि कर्मियों को दिए जाने वाला मानदेय का निर्धारण काफी पहले हुई थी जिसमे बढ़ती महंगाई के अनुसार अब तक अपेक्षाकृत वृद्धि नहीं हुई है जिसके कारण मतदान कर्मियों को बहुत ही कम दर पर भत्ता मिलता है।
चूंकि मतदान कार्य काफी जोखिमभरा, जटिल, तनावपूर्ण एवं शारीरिक व मानसिक थकानयुक्त रहता है। ऐसे में वर्तमान में दिया जाने वाला भत्ता पर्याप्त नहीं है। कर्मचारी मोर्चा ने निर्वाचन आयोग से मांग किया है कि मतदान में ड्यूटी लगे प्रत्येक कर्मचारियों को कम से कम 25,000 /- (पच्चीस हजार रुपये) का भत्ता प्रत्येक चुनाव के लिए एकमुश्त राशि कर्मचारियों के खाते में डाली जाए








