रतनपुर

कॉलेज लाइफ अपने सपनों और परिवार के कामनाओं को पूर्ण करने का समय इसके महत्व को समझें- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

(रतनपुर में शास. महाविद्यालय. प्रवेश उत्सव में छात्र शक्ति ने भरी हुंकार, शिक्षा, संघर्ष और नेतृत्व के संदेश से गूंजा शूट भवन)

Mohammad Nazir Hossain chief editor

ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ रतनपुर। धार्मिक एवं पौराणिक नगरी रतनपुर में युवाओं का उत्साह उस समय देखते ही बना, जब नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) द्वारा शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर के नवीन प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए भव्य प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। रतनपुर के शूट भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। युवा ऊर्जा, जोश और उत्साह से सराबोर इस आयोजन ने NSUI की मजबूत छात्र उपस्थिति का एहसास कराया। नवीन छात्र-छात्राओं की बड़ी भागीदारी ने कार्यक्रम को युवाओं के महाकुंभ का स्वरूप प्रदान कर दिया।

कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने इस आयोजन के माध्यम से न केवल नए विद्यार्थियों का स्वागत किया, बल्कि छात्र एकता, शिक्षा, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया। कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई, जिसमें नवीन छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आयोजन को यादगार बना दिया।

दिग्गज कांग्रेस नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Aicc अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने की छात्र भविष्य की नीव है वह अपने कर्मों से इतिहास बदल सकते हैं, छात्र-छात्रा देश और समाज के भविष्य के मजबूत नीव है, युवाओं के भीतर असीम संभावनाएं हैं, यदि विद्यार्थी दृढ़ निश्चय कर ले तो अपने लग्न परिश्रम के दम पर इतिहास लिख सकते हैं, इतिहास बना सकते हैं उन्होंने विद्यार्थियों से छात्र-छात्राओं से शिक्षा के साथ संस्कार व्यवहार अनुशासन और आत्मविश्वास को जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही है, कार्यक्रम मे उपस्थित जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सिद्धान्शु मिश्रा, कोटा के पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री संदीप शुक्ला एन एस यू आई के प्रदेश सचिव राजा रावत, युवा नेता रवि रावत ने भी संबोधित कियाll कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सीताराम श्रीवास श्री आयुष सिंह राज, श्री कौशल श्रीवास्तव श्री चरण सिंह राज उपस्थित थे ll


मंच पर उपस्थित अतिथियों का NSUI छात्र नेता मानस ताम्रकार, माही राजपूत एवं आदित्य साहू द्वारा शाल, श्रीफल और मां महामाया देवी का तेलचित्र भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया,,
मानस ताम्रकार और उनकी टीम की मेहनत से सफल हुआ जिसमें आदित्य साहू ,माही राजपूत,संस्कार राजपूत,अविनाश श्रीवास, उस्मान खान,पुरुषोत्तम कश्यप, आशीष केवट, प्रियांशु श्रीवास,श्यामू साहू,राहुल,अरविंद ,जयकिशन यादव, प्रशांत जायसवाल, वंश ताम्रकार, कृष्ण यादव, संजना कमलसेन,रंजिता,दामिनी यादव, निकिता सारथी, सिद्धि शर्मा, श्रद्धा साहू,नसरीन परवीन,
पूरे कार्यक्रम के दौरान शूट भवन में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष पहचान दिलाई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, अतिथियों के प्रेरणादायी उद्बोधनों और विद्यार्थियों के उत्साह ने प्रवेश उत्सव को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में NSUI छात्र नेता मानस ताम्रकार ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और आयोजन के सफल समापन की घोषणा की।

कुल मिलाकर रतनपुर का यह प्रवेश उत्सव केवल नए विद्यार्थियों के स्वागत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि युवाओं की एकजुटता, छात्र नेतृत्व, शिक्षा के महत्व और संगठनात्मक शक्ति का प्रभावशाली मंच बनकर सामने आया। हजारों विद्यार्थियों की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि युवा शक्ति में समाज और देश का भविष्य बदलने की अपार क्षमता है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!