बिलासपुर

महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिता 24 मार्च को कुर्सी दौड़, मटका फोड़ सहित विभिन्न खेलों में ले सकेंगी हिस्सा

Byमोहम्मद नज़ीर हुसैन बिलासपुर


बिलासपुर, 22 मार्च 2023/अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले में महिलाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। विभाग द्वारा 24 मार्च को स्व. बी.आर.यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में महिलाओं के लिए दो आयु वर्गाें में प्रतियोगिता रखी गई है। प्रतियोगिता में 40 से कम आयु वर्ग की महिलाएं कबड्डी, खो-खो, रस्साकस्सी, 100 मी. दौड़, व्हालीबॉल, लम्बीकूद में एवं 40 वर्ष से 60 वर्ष तक की आयु वर्ग की महिलाएं रस्साकस्सी, कुर्सी दौड़, मटका फोड़, नींबू दौड़, बलून दौड, 400 मी. पैदल चाल, और सुई धागा दौड़ खेल में भाग ले सकेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने इच्छुक प्रतिभागी खेल एवं युवा कल्याण विभाग में अपना पंजीयन करा सकती है। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार भी विभाग द्वारा प्रदान किया जाएगा।

समाचार
आईटीआई के प्रशिक्षणार्थी प्रमाण पत्रों में कर सकेंगे त्रुटि सुधार
बिलासपुर, 22 मार्च 2023/जिले के शासकीय एवं निजी आईटीआई में सत्र 2014 से 2021 तक अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थी अब अपने प्रमाण पत्रों में हुए त्रुटियों जैसे अपना नाम, पिता अथवा माता का नाम, लिंग, आधार, मोबाईल नंबर एवं ईमेल एड्रेस में सुधार एमआईएस पोर्टल पर कर सकते है। इसके लिए पोर्टल में ग्रिवेन्स ऑप्शन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। ऑनलाईन त्रुटि सुधार के बाद प्रशिक्षणार्थियों को आईटीआई कोनी के जिला नोडल कार्यालय में अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। यह सुविधा पोर्टल पर ग्रिवेन्स ऑप्शन ओपन रहने तक ही उपलब्ध रहेगी। अधिक जानकारी के लिए जिला नोडल कार्यालय आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी में भी संपर्क कर सकते है।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.05
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.11
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.09
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.13 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.12
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10 (1)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.06
WhatsApp Image 2026-02-13 at 11.39.10
Back to top button
error: Content is protected !!