महात्मा गांधी और सरदार पटेल की जमीन गुजरात अहमदाबाद में देश को बचाने व आम आदनी के अधिकारों की रक्षा का कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं ने संविधान लोकतंत्र की रक्षा के लिए ‘न्यायपथ’ पर चलने के लिए संकल्प ? Khabar 36 Garh is news chhattisgarh

जब देश अंग्रेजों के जुल्म से कराह रहा था, तब ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जोरदार लड़ाई की रणनीति इन्हीं अधिवेशनों में बनाई गई थी

गुजरात अहमदाबाद में कांग्रेस ने खाई कसम…… किसी कीमत पर नहीं रुकेगी आम आदमी के हक और अधिकारों की लड़ाई
ये बात दुनिया को पता है कि कांग्रेस के अधिवेशनों ने भारत को कैसे गढ़ा है…. आज का जो लोकतांत्रिक, मजबूत और विकासशील भारत दिख रहा है, इसका बीज भी कहीं न कहीं इन अधिवेशनों में ही बोया गया था।

Mohammad Nazir Hossain chief editor khabar 36 Garh
is news chhattisgarh 09 अप्रैल 2025
जब देश अंग्रेजों के जुल्म से कराह रहा था, तब ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जोरदार लड़ाई की रणनीति इन्हीं अधिवेशनों में बनाई गई। जब देश आजाद हुआ तो देश के मजबूत भविष्य का खाका भी इन्हीं अधिवेशनों में खींचा गया।
और आज जब हमारे लोकतंत्र और संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। तानाशाह सरकार देश को कमजोर कर आम आदमी के अधिकारों को बलपूर्वक कुचल रही है, ऐसे वक्त में महात्मा गांधी और सरदार पटेल की जमीन अहमदाबाद में देश को बचाने और आम आदनी के अधिकारों की रक्षा का संकल्प ले रही है। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए ‘न्यायपथ’ पर चलने का संकल्प लिया है।
आज मणिपुर सहित देश के कई हिस्से नफरत की आग में जल रहे हैं। देश में बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। हर जगह BJP-RSS के इशारे पर खुली लूट चल रही है, देश की अदालतों और महत्वपूर्ण संस्थानों को संविधान की जगह मनुस्मृति से चलाने की कोशिशें हो रही हैं। महिलाओं और वंचितों पर अत्याचार महामारी की तरह बढ़ रहा है। ऐसे वक्त में ये अधिवेशन भारत के आने वाले कल के लिए क्रांतिकारी साबित होगा।
राहुल गांधी ने स्पष्ट संदेश दिया कि BJP-RSS कांग्रेस पर चाहे जो आरोप लगाए, चाहे जितनी ज्यादती कर ले, मगर कांग्रेस देश के हर जरूरी मुद्दे पर सड़क से लकर संसद तक जनता की लड़ाई लड़ती रहेगी। कांग्रेस न कभी डरी है, न कभी झुकेगी और डरेगी। कांग्रेस हमेशा देश के लोगों की लड़ाई लड़ी है, और आगे भी मजबूती से लड़ेगी।
पिछले 10 सालों में BJP सरकार की मनमानी से देश का कैसे बुरा हाल हुआ, देश किन समस्याओं से जूझ रहा है, कानून से लेकर अर्थव्यवस्था की कितनी दुर्गति हुई, BJP-RSS ने सरकारी मशीनरियों का दुरूपयोग कर कैसे समाज का बंटवारा किया … अधिवेशन में इन सब विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कांग्रेस इन समस्याओं से कैसे निपटेगी, इस पर रणनीति बनी।

अधिवेशन में घोषणा की गई कि पार्टी संगठन को बूथ लेवल पर मजबूत करने के लिए उदयपुर डिक्लेरेशन लागू होगा। नौजवानों को, पिछड़ों को, दलितों को, आदिवासियों को और जगह कांग्रेस पार्टी में कैसे मिले, पार्टी इस पर काम करेगी। जिलाध्यक्षों को मजबूत करने के लिए और अधिकार दिए जाएंगे।
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और नेता BJP की जनता और देशविरोधी नीतियों को लेकर देश के हर आदमी तक जाएंगे। कुछ उद्गोपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए BJP लोकतंत्र को कितना खतरनाक तरीके से नुकसान पहुंचा रही है, इसे हर आदमी को बताएंगे।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि जब तक देश के लोगों को आर्थिक,सामाजिक और राजनीतिक समानता नहीं मिल जाती, तब तक कांग्रेस लड़ाई लड़ती रहेगी। इस लड़ाई के लिए चाहे जो बलिदान देना पड़े, चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े, कांग्रेस कभी भी पीछे नहीं हटेगी।
*कांग्रेस ने तो संकल्प कर लिया है, अब बारी है आम आदमी को संकल्प करने की। क्योंकि जब तक देश का हर आदमी BJP-RSS के नफरत, झूठ और लूट के प्रोपेगेंडा के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ेगा, तब तक इस देश के लोकतंत्र और संविधान पर खतरा मंडराता रहेगा।*
