ईद मिलाद-उन-नबी के जश्ने जुलूस के सफल आयोजन पर क्षेत्रीय यंग मुस्लिम कमेटी सीपत की बैठक khabar 36 Garh is news sipat ntpc bilaspur chhattisgarh


Mohammad Nazir Hossain chief editor
ख़बर 36 गढ़ न्यूज़ सीपत। ईद मिलाद- उन-नबी के पावन अवसर पर क्षेत्रीय यंग मुस्लिम कमेटी सीपत द्वारा जश्ने जुलूस का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस के सफल आयोजन के पश्चात क्षेत्रीय यंग मुस्लिम कमेटी सीपत की बैठक रेस्ट हाउस में सोमवार को आयोजित की गई।
बैठक में जश्ने जुलूस के दौरान सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, समाज के वरिष्ठजनों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही जुलूस की व्यवस्थाओं एवं आयोजन के दौरान सामने आई विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।कमेटी के सदस्यों ने कहा कि ईद मिलाद-उन-नबी का जश्ने जुलूस आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द का संदेश देता है। भविष्य में भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को इसी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने पर जोर दिया गया। रेस्ट हाउस सीपत की
बैठक में क्षेत्रीय यंग मुस्लिम कमेटी सीपत के मोहम्मद उस्मान गनी पोड़ी,मोहम्मद नज़ीर हुसैन खम्हरियां,गुलाम मुस्तफा पंधी, शेख़ हिमायतुल्ला मचखडा, युनुस रज़ा गतौरा,सलीम खान, मोहम्मद मुनिर मोहम्मद असलम,हनीफ मोहम्मद,अब्दुल गफ्फार, शमीम कुरैशी, फिरोज खान, अब्दुल रहमान, राजू खान, इब्राहिम(शेरा) ख़ान, शेख़ अशरफ, मोहम्मद इकबाल आरिफ खान पदाधिकारी एवं सदस्य सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।











